Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava Worldwide Collection: ये कहर नहीं रुकेगा! दुनियाभर में छावा का तूफान, 5 फिल्मों का कर सकती है सूपड़ा साफ

    Updated: Wed, 12 Mar 2025 02:04 PM (IST)

    विक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर लगातार एक अच्छी कमाई कर रही है। इंडिया में ये ऐतिहासिक फिल्म जितनी रफ्तार से दौड़ रही है उससे दोगुनी तेजी से ये ...और पढ़ें

    दुनियाभर में धाक जमाने वाली छावा की इन फिल्मों पर नजर/ फोटो- Instagram
    दुनियाभर में धाक जमाने वाली छावा की इन फिल्मों पर नजर/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. दुनियाभर में छावा की कमाई को रोकना हुआ मुश्किल
    2. इन पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पर नजर
    3. गदर 2 के बाद अब छावा का अगला निशाना कौन सी फिल्म?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता की कहानी सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फैंस का दिल जीत रही है। यही वजह है कि मूवी को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। जितनी तेजी से लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म इंडिया में कमा रही है, उससे दोगुनी रफ्तार से मूवी का कलेक्शन दुनियाभर में हो रहा है। 

    रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल की छावा (Chhaava Box Office) को सिनेमाघरों में आए हुए महज अभी 25 दिन ही हुए हैं, लेकिन जिस तेज गति से फिल्म आगे बढ़ रही है, उससे अब बड़ी-बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड खतरे में आ गया है।  700 करोड़ का आंकड़ा पार करने से पहले ही छावा ने दुनियाभर में सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'गदर-2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अब इस फिल्म के निशाने पर पांच और बड़ी मूवीज आ गईं हैं, जिनका रिकॉर्ड तोड़ना छावा के लिए इतना मुश्किल नहीं होगा। कौन सी हैं वह 5 फिल्में जिनके पीछे पड़ा है छावा, चलिए जानते हैं: 

    छावा ने दुनियाभर में अब तक किया है इतना कलेक्शन

    छावा को वर्ल्डवाइड कई देशों में रिलीज किया गया। ऑस्ट्रेलिया से लेकर जर्मनी, मलेशिया, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, रशिया, यूके, अमेरिका सहित कई देशों में छावा को ऑडियंस मिली। बाहरी देशों में इस फिल्म को बेहद प्यार मिला। देखते ही देखते ये 700 करोड़ की फिल्म बन चुकी है। छावा ने वर्ल्डवाइड अब तक 708 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

    यह भी पढ़ें: Chhaava Collection Day 26: छावा के लिए शुभ रहा चौथा मंगल, कमाई हुई धुआंधार, निशाने पर ये फिल्में

    विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर ऐतिहासिक फिल्म दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारत की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम जोड़ चुकी है। अब तक छावा ने गदर 2, सुल्तान, संजू, धूम 3 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़कर धमाल मचाया है। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram 

    अब इन पांच बड़ी फिल्मों पर है छावा की नजर

    130 करोड़ के बजट में बनी विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा ने अब तक 257% करोड़ के आसपास का प्रॉफिट बनाया है, जोकि पुष्पा 2 (Pushpa 2) से भी छावा है। हालांकि, इतने पर भी अभी मूवी का मन नहीं भरा है। 14 मार्च की होली है और सिनेमाघरों में सलमान खान की 'सिकंदर' (Sikandar) से पहले कोई भी ऐसी बड़ी फिल्म नहीं है, जो छावा की टक्कर में खड़ी हो सके।

    Photo Credit- Instagram

    वीकेंड पर वर्ल्डवाइड इस फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी होने की पूरी गुंजाइश है। छावा के निशाने पर अगली फिल्म आमिर खान की पीके है, जिसका वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए छावा को सिर्फ 60 करोड़ और चाहिए। इसके अलावा अगर फिल्म अच्छी रफ्तार पकड़ी रहती है, तो ये आने वाले समय में स्त्री 2, सीक्रेट सुपरस्टार, एनिमल और बजरंगी भाईजान का वर्ल्डवाइड  रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 

    यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Collection: 1000 करोड़ की फिल्म का छावा ने किया बंटाधार, Pushpa 2 पर मंडराए खतरे के बादल