यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhaava Worldwide Collection: शोर नहीं, विक्की कौशल ने किया सीधा शिकार... दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छावा का राज
Chhaava Worldwide Box Office Collection विक्की कौशल स्टारर छावा ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पहले दिन से इस फिल्म का क्रेज सिनेमाघर ...और पढ़ें

HighLights
- 14 फरवरी को रिलीज हुई थी छावा फिल्म
- 400 करोड़ के करीब पहुंची छावा मूवी
- लक्ष्मण उतेकर ने किया फिल्म का निर्देशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल की शुरुआत एक ब्लॉकबस्टर फिल्म से हो गई है। भले ही जनवरी के महीने में देवा, फतेह और स्काई फोर्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन छावा (Chhaava) ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया। पुष्पा 2 से एक कदम आगे चल रही फिल्म ने भारत में शानदार कलेक्शन किया है और विदेशों में भी सफलता के परचम लहरा रही है।
14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लक्ष्मण उतेकर की फिल्म छावा में मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक और महान योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी दिखाई गई है। संभाजी की भूमिका में विक्की कौशल ने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है। उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर छावा का राज
छावा लोगों को कितनी पसंद आ रही है, इसका अंदाजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साफ जाहिर हो रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छावा राज कर ही रही है, साथ ही इसका विदेशों में भी जलवा देखने को मिल रहा है। अब तक छावा ने वर्ल्डवाइड एक शानदार कलेक्शन कर लिया है।
Photo Credit - Instagram
50 करोड़ से वर्ल्डवाइड ओपनिंग करने वाली छावा ने 8 दिन के अंदर 343 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, छावा ने ओवरसीज में ग्रॉस कलेक्शन 45.94 करोड़ रुपये किया था। इस लिहाज से टोटल ग्रॉस कलेक्शन करीब 343 करोड़ हो गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Chhaava Worldwide Collection Day 8: खतरनाक! 'छावा' की चीख ने हिलाया बॉक्स ऑफिस, वर्ल्डवाइड कर डाली इतनी कमाई
नौवें दिन छावा रचेगा इतिहास?
बात करें दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन छावा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो विक्की कौशल स्टारर फिल्म ने वीकेंड पर धमाकेदार बिजनेस किया है। इसने एक दिन में करीब 45 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो 90 प्रतिशत की ग्रॉथ बताता है। ऐसा अनुमान है कि नौवें दिन तक छावा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकता है। बाकी मेकर्स के आधिकारिक डाटा शेयर करने का इंतजार है।
छावा का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जो जरा हटके जरा बचके, लुका छुपी और मिमी जैसी फिल्में बना चुके हैं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और विनीत कुमार सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।