Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava Worldwide Collection: इंटरनेशनल लेवल पर Vicky Kaushal की छाप, मंगलवार को भी नहीं लगा कमाई पर ब्रेक

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Wed, 05 Mar 2025 01:59 PM (IST)

    Chhaava Worldwide Collection Report विक्की कौशल की फिल्म छावा को सिनेमाघरों में रिलीज हुए लगभग 19 का समय पूरा हो गया है। पिक्चर जिस रफ्तार से फिल्म बॉ ...और पढ़ें

    छावा ने 19वें दिन वर्ल्डवाइ़ड कमाई में दिखाया दम (Photo Credit- Instagram)
    छावा ने 19वें दिन वर्ल्डवाइ़ड कमाई में दिखाया दम (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी छावा
    2. छावा ने 19वें दिन वर्ल्डवाइ़ड कमाई में दिखाया दम
    3. अब तक इंडिया में किया इतने करोड़ का कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Chhaava Worldwide Collection: विक्की कौशल की फिल्म छावा की कमाई बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। छावा भले ही रिलीज से पहले विवादों में घिरी हो मगर थिएटर्स में पहुंचने के बाद मूवी के दर्शकों का जबरदस्त क्रेज देखा जा सकता है। छावा को बॉक्स ऑफिस पर दौड़ते हुए लगभग 19 दिन का समय हो गया है और दुनियाभर की जनता का प्यार इस पर जमकर बरस रहा। आइए जानें 19वें दिन के आकंड़ें।

    छावा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी छावा की अनाउंसमेंट 2023 में हुई थी। छत्रपति संभाजी महाराज के गौरव और साहस को बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों को पसंद आया। फिल्म के क्लाइमेक्स ने लोगों को काफी भावुक भी कर दिया। विक्की कौशल ने अपनी उम्दा परफॉर्मेंस से संभाजी का किरदार जीवंत कर दिया। भारत में तो इसका जलवा जारी है ही, विदेशों में भी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। बॉक्स ऑफिस का डाटा रखने वाली वेबसाइट Bollymoviereviewz.com की रिपोर्ट के अनुसार,  छावा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 600 करोड़ के आस-पास पहुंच गया है।

    Photo Credit-TH

    ये भी पढ़ें- Chhaava की नाक के नीचे से 100 करोड़ निकाल ले गई ये साउथ फिल्म, बजट से दोगुना कमाई कर रचा इतिहास

    बॉक्स ऑफिस पर जारी है दबदबा

    वहीं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 19वें दिन फिल्म ने 5.4 करोड़ का कलेक्शन किया है। sacnilk द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि फिल्म वीक डेज में जबरदस्त कमाई कर रही है। छावा से पहले भी बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कहानी वाली फिल्मों को पसंद किया गया है। इनमें पद्मावत, तान्हाजी और बाजीराव मस्तानी शामिल हैं। मगर विक्की कौशल की छावा ने इन सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

    Photo Credit- X

    क्या है छावा की कहानी?

    छावा छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। संभाजी महाराज की कहानी को मराठी नोवेल छावा से लिया गया है और इसी नाम से फिल्म बनी है। इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जबकि निर्माण दिनेश विजान ने। विक्की कौशल संभाजी के किरदार में नजर आएंगे और रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसुबाई के रोल में दिखाई देंगी। अक्षय खन्ना औरंगजेब बने हैं। फिल्म में आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और प्रदीप राम सिंह रावत भी अहम भूमिका में हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Anora OTT: जिस फिल्म ने जीता 4 कैटेगरीज में अवॉर्ड, उसे देखने का बना रहे प्लान? यहां पूरी होगी तलाश