यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chup Collection Day 5: वीक डे पर धीमी पड़ रही है सनी देओल की 'चुप', पांचवें दिन हुई बस इतनी ही कमाई
Chup BO Collection Day 5 सनी देओल की फिल्म चुप पर वीक डेज का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने वीकेंड पर जहां अच्छी कमाई की और दर्शकों क ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Chup Box Office Collection Day 5: सनी देओल और दुलकर सलमान की साइको थ्रिलर फिल्म 'चुप' से लोगों को बहुत उम्मीदें थी। कम बजट में बनी इस फिल्म का ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन काफी अच्छा था। वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई देखने के बाद हर किसी को यही लग रहा था कि ये फिल्म धीरे-धीरे ही सही, लेकिन यह फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को कड़ी टक्कर दे सकती है। हालांकि वीकेंड पर जहां सनी देओल की मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'चुप' का कलेक्शन शानदार रहा, तो वही अब वीक डेज पर इस फिल्म के कलेक्शन का असर फीका होता हुआ नजर आ रहा है।
पांचवें दिन सनी देओल और दुलकर सलमान की 'चुप' ने की बस इतनी कमाई
23 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म जहां सोमवार यानी कि चौथे दिन पर 85 लाख पर सिमट गई थी, तो वहीं पांचवें दिन पर इस फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई है। वर्किंग डेज का असर सनी देओल की फिल्म पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने मंगलवार को केवल 80 लाख रुपए की कमाई की है। हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म कमाई के मामले में एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकती है।
View this post on Instagram
अब तक फिल्म ने कमाए कुल इतने करोड़ रुपए
आर बाल्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक 9 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। जहां पहले दिन फिल्म ने 3.06 करोड़ की कमाई की, तो वहीं दूसरे दिन 2.7 करोड़ की और तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 2.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। चौथे दिन 85 और पांचवें दिन 80 लाख का 'चुप' बिजनेस हुआ। कल तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.98 करोड़ का बिजनेस किया और अब फिल्म लगभग 9 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है।
View this post on Instagram
इस फिल्म से सनी देओल ने लम्बे समय बाद की वापसी
सनी देओल को स्क्रीन पर देखते ही उनके फैंस के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आ गई। आर बाल्की की मर्डर मिस्ट्री 'चुप' में वह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आए, तो वही दुलकर सलमान ने इस फिल्म में एक साइको किलर का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद अब जल्द ही सनी देओल 'गदर 2' में नजर आने वाले हैं।