Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cirkus Collection Day 1: पहले दिन ढह गई रोहित शेट्टी की 'सर्कस', दर्शक ना मिलने के चलते कैंसिल करने पड़े शोज

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 07:58 AM (IST)

    Cirkus Box Office Collection Day 1 रोहित शेट्टी की कॉमेडी पेशकश सर्कस ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही काफी खराब प्रदर्शन किया है। फिल्म को सिनेमाघर में द ...और पढ़ें

    Cirkus Box Office Collection Day 1, Rohit Shetty
    Cirkus Box Office Collection Day 1, Rohit Shetty

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Cirkus Box Office Collection Day 1: रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस ने बॉक्स ऑफिस को बड़ा सदमा दिया है। फिल्म से जितनी उम्मीदें थी ये उस पर खरी नहीं उतरी। सिनेमाघरों में दर्शकों के न पहुंचने से सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स तक कई जगहों पर शो कैंसिल भी हुए हैं।   शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से तो सर्कस बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन दो अंकों में कमाने से काफी पीछे छूट गई है। ये कलेक्शन उसका आधा है जो फिल्म को अपने ओपनिंग डे पर करना चाहिए था। 

    सर्कस का खराब प्रदर्शन

    रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिज के लीड रोल वाली इस फिल्म को सोशल मीडिया पर भी कुछ खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। रोहित शेट्टी के चाहते वाले उनकी किसी भी फिल्म को फ्लॉप नहीं होने देते लेकिन अफसोस की इस बार वो लॉयल दर्शक भी सिनेाघरों तक फिल्म देखने नहीं पहुंचे। शुक्रवार को सिर्फ हिंदी बेल्ट में 12.91% ऑक्यूपेंसी रही। मुंबई और गुजरात जैसी जगहों पर भी कम से कम दर्शकों के साथ शो चल रहे थे। ये खबर रोहित शेट्टी की चिंता बढ़ाने वाली है।

    पहले दिन ढह गई सर्कस

    सर्कस के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 6.35 से 7.35 करोड़ के बीच का बिजनेस किया है। हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि सर्कस की शुरुआत कम से कम 15 करोड़ से ऊपर की रहेगी। फिल्म में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट के चलते बजट निश्चित ही काफी बड़ा होगा ऐसे में पहले दिन दर्शकों का इतना ठंडा रिएक्शन निराश करने वाला है।

    बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल

    क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई सर्कस का हाल साबित करता है कि फिल्म को फेस्टिवल पर भी रिलीज करने से कोई फायदा नहीं है अगर कहानी में दम नहीं तो। इस साल होली पर रिलीज हुई बच्चन पांडे, रक्षाबंधन पर रिलीज हुई रक्षाबंधन और लाल सिंह चड्ढा इसका सबूत है। रणवीर सिंह की इस साल रिलीज हुई जयेशभाई जोरदार पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप रह चुकी है। ऐसे में सर्कस उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Year Ender 2022: ओटीटी पर इस साल छाये रहे महिला किरदार, साल खत्म होने से पहले देख डालिए ये फिल्में और सीरीज

     

    Drishyam 2 Collection: 'अवतार 2' की आंधी में भी 'दृश्यम 2' का जलवा बरकरार, 5 हफ्तों में छाप डाले इतने नोट