Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cirkus Box Office Collection Day 5: रोहित शेट्टी की सर्कस महज पांच दिनों में हुई फुस्स, सिर्फ हुई इतनी सी कमाई

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 08:20 AM (IST)

    Cirkus Box Office Collection Day 5 क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की सर्कस से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन रिलीज के पांच दिनों के अन ...और पढ़ें

    Cirkus Box Office Collection Day 5 Rohit Shetty and Ranveer Singh Film Not Impressed the Audience. Photo Credit/Instagram
    Cirkus Box Office Collection Day 5 Rohit Shetty and Ranveer Singh Film Not Impressed the Audience. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Cirkus Box Office Collection Day 5: साल 2022 दृश्यम 2 जैसी कुछ फिल्मों के लिए शानदार साबित हुआ, तो वही दूसरी तरफ कुछ फिल्मों का इस साल बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल हो गया। साल के अंत में रोहित शेट्टी अपनी फिल्म 'सर्कस' लेकर आए और उन्होंने तोहफे के रूप में अपने फैंस को ये फिल्म दी। हालांकि हमेशा दिवाली पर दस्तक देने वाले रोहित शेट्टी का ये तोहफा उनके फैंस को कुछ खास रास नहीं आया और महज 5 दिनों के अन्दर ही उनकी फिल्म 'सर्कस' का टिकट विंडो पर बुरा हाल हो गया। द ब्लॉकबस्टर रोहित शेट्टी की इस बार बॉक्स ऑफिस पर अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने में नाकामयाब रहे।

    5 दिनों में फिल्म का महज हुआ इतना सा कलेक्शन

    रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सर्कस से फैंस को काफी उम्मीदें थी। हालांकि मास एंटरटेनर फिल्में बनाने वाले रोहित की फिल्म ने पहले ही दिन वरुण धवन की भेड़िया से भी कम कलेक्शन किया। इस फिल्म ने पहले दिन 6.25 करोड़ से ओपनिंग की, जो हॉलिडे और रोहित शेट्टी की पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड देखते हुए काफी कम है। इस फिल्म की कमाई दूसरे दिन थोड़ी सी घटी और फिल्म ने 6.2 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि तीसरा दिन फिल्म के लिए अच्छा साबित हुआ और सर्कस ने 8 करोड़ के आसपास बिजनेस किया। मंडे के टेस्ट में ये फिल्म पास नहीं हो पाई और वर्किंग डे पर फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट आई और सर्कस महज 2.41 करोड़ पर सिमट गई, तो वही मंगलवार को भी इस फिल्म ने महज 2.18 करोड़ का बिजनेस किया।

    वर्ल्डवाइड रणवीर सिंह की फिल्म ने महज की इतनी कमाई

    रोहित शेट्टी की फिल्म ने मंगलवार तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर महज 25.44 करोड़ की टोटल कमाई की। रणवीर सिंह की ये फिल्म वर्ल्डवाइड भी ऑडियंस को इम्प्रेस करने में नाकामयाब हुई और दुनियाभर में फिल्म ने अब तक महज 28.6 करोड़ का बिजनेस किया है। रणवीर सिंह के लिए साल 2022 की बात करें तो उनके लिए ये साल बिलकुल भी अच्छा साबित नहीं हुआ है। जयेशभाई जोरदार के बाद उनकी बॉक्स ऑफिस पर लगातार ये दूसरी फिल्म है, जो फ्लॉप साबित हुई है। रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म में रणवीर सिंह ने डबल रोल किया, जिसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में दिखाई दी।

    यह भी पढ़ें: Avatar 2 Collection Day 4: 'दृश्यम 2' सहित इन फिल्मों को अवतार 2 ने छोड़ा पीछे, बनी दूसरी बेस्ट हॉलीवुड फिल्म

    यह भी पढ़ें: Cirkus Day 4 Collection: मंडे टेस्ट में बेकरतब रही कॉमेडी ऑफ एरर्स से भरी 'सर्कस', कमाए सिर्फ इतने करोड़

    खबरें और भी