Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वेलकम टू द जंगल' के सामने डटकर खड़ी Cocktail 2, शाहिद की फिल्म ने Worldwide बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ों

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 09:17 AM (IST)

    Cocktail 2 ने 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और यह बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन पूरे कर चुकी है। यहां देखें फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन- ...और पढ़ें

    'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9

    'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9

    HighLights

    1. 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9

    2. वेलकम टू द जंगल को टक्कर दे रही फिल्म

    3. 19 जून को सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' ने 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अब कुछ दिनों बाद थिएटर्स में अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल ने एंट्री मार दी है। आइए जानते हैं इस बीच कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है।

    कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9

    सैकनिल्क के मुताबिक, कॉकटेल 2 ने पहले दिन 13.50 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद शनिवार और रविवार को भी डबल डिजीट में अच्छी कमाई की। हालांकि सोमवार से फिल्म की कमाई सिंगल डिजीट में पहुंच गई लेकिन फिर भी फिल्म एक हफ्ते में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ जुटाने में कामयाब रही।

    अब 9वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 78.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 93.97 करोड़ रुपये हो गया है।

    shahid kapoor (22)

    यह भी पढ़ें- 'हिंदी फिल्में तुम्हारे लिए नहीं हैं', Cocktail 2 में Rashmika Mandanna की एक्टिंग देख शोभा डे हुईं हैरान

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 120.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जिसमें 26.75 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन शामिल है।

    कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 4.25 करोड़ रुपये

    नेट इंडिया कलेक्शन- 78.75 करोड़ रुपये

    ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 93.97 करोड़ रुपये

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 120.72 करोड़ रुपये

    'कॉकटेल 2' की कहानी

    'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) कुणाल और दिया (शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना) नाम के एक कपल की कहानी है जो लंबे समय से लिव-इन में रह रहे हैं और शादी के दबाव से बचने के लिए इटली के सिसिली जाते हैं। उनके रिश्ते में दरार तब आती है जब दिया, अपनी बेफिक्र दोस्त एली (कृति सेनन) से कुणाल का लॉयल्टी टेस्ट लेने के लिए उसे लुभाने को कहती है, जिससे एक उलझा हुआ लव ट्राएंगल बन जाता है।

    shahid (1)

    'कॉकटेल 2' के बारे में

    'कॉकटेल 2' , 2012 में रिलीज हुई कॉकटेल का स्पिरिचुअल सीक्वल है। इसमें शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) लीड रोल में हैं। फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है और यह 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'अपनी भावनाओं को एक सुरक्षा...', Cocktail 2 एक्ट्रेस Kriti Sanon ने प्यार को लेकर की दिल खोलकर बात