Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cocktail 2 Worldwide Collection: आ गया रिजल्ट! मंडे को बदला 'कॉकटेल 2' की कमाई का गणित, हैरान कर देगा कलेक्शन

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 09:43 AM (IST)

    19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की। आइए जानते हैं मंडे का कलेक्शन। ...और पढ़ें

    'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

    'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

    HighLights

    1. 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

    2. कॉकटेल 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 4 

    3. 19 जून को रिलीज हुई थी फिल्म 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) ने 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अब मंडे को इसकी कमाई का गणित बदल गया है। आइए जानते हैं फिल्म का सोमवार का कलेक्शन-

    'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

    'कॉकटेल 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की वही दूसरे दिन फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन यानी रविवार को 17.75 करोड़ रुपये की शानदार कमा की थी। हालांकि मंडे को फिल्म की कमाई का गणित पूरी तरह बदल गया है।

    यह भी पढ़ें- Ranveer Singh ने ठुकराई वो ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसने चमकाई थी Shahid Kapoor की किस्मत, कमाई से रचा था इतिहास

    सोमवार को फिल्म की कमाई डबल डिजीट से सीधा सिंगल डिजीट में गिर गई है। चौथे दिन फिल्म ने 6.35 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 53.85 करोड़ रुपये हुआ है और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 64.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

    shahid kapoor (22)

    दुनियाभर में की इतनी कमाई

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 85.31 करोड़ रुपये की कमाई की। जिसमें 20.75 करोड़ रुपये की ओवरसीज कमाई शामिल है। पहले वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर जबरदस्त कमाई की लेकिन अब वीक शुरू होते ही फिल्म की कमाई गिर गई है। अब देखना होगा कि फिल्म आगे कैसी कमाई करती है।

    खबरें और भी

    shahid kapoor (21)

    'कॉकटेल 2' के बारे में

    'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म को होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा 'कॉकटेल' (2012) का स्पिरिचुअल सीक्वल है।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box office Day 4: ऑडियंस के सिर चढ़ा 'कॉकेटल' का नशा, मंडे टेस्ट में अव्वल नंबर से पास हुई फिल्म