Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Coolie Box Office Day 4: पहले वीकेंड पर 'कूली' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, Rajinikanth की फिल्म ने चौथे दिन छापे इतने करोड़

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 09:29 PM (GMT+05:30)

    Coolie Box Office साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रजनीकांत की कूली 14 अगस्त 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई और जबरदस्त ओपनिंग की। दूसरे दिन स्वतंत ...और पढ़ें

    वीकेंड पर कूली ने की शानदार कमाई
    वीकेंड पर कूली ने की शानदार कमाई

    HighLights

    1. कूली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
    2. वीकेंड पर कूली ने की शानदार कमाई
    3. दुनियाभर में कूली ने कमाए इतने करोड़

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर कूली ने पहले वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की है। शनिवार को 150 का करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद चौथे दिन भी कूली ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। 14 अगस्त को रजनीकांत की मल्टीस्टारर फिल्म वॉर 2 के साथ थिएटर्स में रिलीज हुई। हालांकि इस क्लैश की वजह से फिल्म की कमाई पर कुछ असर नहीं पड़ा, बल्कि यह तमिल सिनेमा की ऐसी फिल्म बन गई है जिसने 2025 में सबसे तेज 100 करोड़ कमाए हैं।

    कूली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

    रजनीकांत की कूली ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ का बिजनेस किया, दूसरे दिन 54.75 करोड़ का। दो दिनों के कलेक्शन के साथ ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही कूली 2025 की सबसे तेज सेंचुरी मारने वाली फिल्म बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड विक्वी कौशल की छावा के नाम था जिसने 3 दिनों में यह कारनामा किया था।

    फोटो क्रेडिट- IMDb

    यह भी पढ़ें- 'मैं ही हीरोइन हूं...' Shruti Haasan को अपनी ही फिल्म देखने जाने से रोकने लगा गार्ड, रिएक्शन देख आ जाएगी हंसी

    दो दिनों में 100 करोड़ कमाने के बाद तीसरे दिन कूली के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने टोटल कमाई में 150 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। सैकनिल्क के मुताबिक चौथे दिन कूली ने अब तक 28.95 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है जिसके साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 188.2 करोड़ रुपये हो गया है।

    कूली वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो कूली ने अपना बजट वसूल कर लिया है। जी हीं तीन दिनों की धुआंधार कमाई के साथ रजनीकांत की फिल्म ने दुनियाभर में 320 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है इसी के साथ कूली तमिल सिनेमा की सबसे तेज 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन गई है।

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- IMDb

    लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी कूली में रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया है। उनके अलावा फिल्म में नागार्जुन, उपेंद्र, सत्यराज, श्रुति हासन जैसे कलाकारों ने अहम रोल निभाया है। वहीं फिल्म में आमिर खान और पूजा हेगड़ा का कैमियो है। फिल्म का म्यूजिक अनुरुद्ध रविचंदर ने दिया है।

    यह भी पढ़ें- Coolie Collection: बुलेट ट्रेन पर सवार है कूली, 3 दिन की कमाई से पूरी दुनिया में काट दिया हल्ला