Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Crew Advance Booking Collection: शैतान का खाता बंद करेगी करीना की 'क्रू', रिलीज से पहले करोड़ों में खेली मूवी

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 05:04 PM (IST)

    Kareena Kapoor Khan और तब्बू की आगामी फिल्म Crew की रिलीज से पहले ही पॉकेट भर चुकी है। मंगलवार को करीना कपूर खान की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी ...और पढ़ें

    एडवांस बुकिंग कमाई में क्रू ने कमा लिए करोड़ों रुपए/ फोटो- IMDB
    एडवांस बुकिंग कमाई में क्रू ने कमा लिए करोड़ों रुपए/ फोटो- IMDB

    HighLights

    1. शैतान का खाता बंद करने आ रही है करीना और तब्बू की क्रू
    2. रिलीज से पहले ही Crew ने एडवांस बुकिंग में कर ली है अच्छी कमाई
    3. करीना कपूर खान और तब्बू की मूवी के बिक चुके हैं इतने टिकट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) तब्बू और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। वीरे दी वेडिंग - जाने जान और जब वी मेट जैसी फिल्मों में महिलाओं का मजबूत रूप दिखाने के बाद अब एक बार फिर से वह कृति सेनन और तब्बू के साथ मिलकर एक बड़ी फिल्म की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने जा रही हैं।

    उनकी फिल्म इस फ्राइडे को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन उससे पहले ही करीना-तब्बू की फिल्म की जेब भर गयी है। फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले ही एडवांस बुकिंग में करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।

    एडवांस बुकिंग में Crew ने किया करोड़ों का बिजनेस

    करीना कपूर खान-तब्बू और कृति सेनन की हाइस्ट कॉमेडी फिल्म 'क्रू' की एडवांस बुकिंग मंगलवार को शुरू हुई थी। महज चंद घंटों में ही एडवांस बुकिंग कलेक्शन से एकता कपूर और रिया कपूर के प्रोडक्शन में बनी 'क्रू' ने लाखों में बिजनेस कर लिया था। एडवांस बुकिंग ओपन होते ही ऑनलाइन बुकिंग में इस फिल्म ने कुछ घंटों में ही 24 लाख के करीब कमा लिए थे और अब ये आंकड़ा बढ़कर करोड़ तक पहुंच चुका है।

    यह भी पढ़ें: Crew Advance Booking Collection: चंद घंटों में मालामाल हुई करीना-तब्बू की 'क्रू', अब तक बिक गयी इतनी टिकट

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज दो दिन के अंदर ही लगभग 1.19 करोड़ तक का बिजनेस ऑनलाइन किया है और अभी रात तक ये आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता है।

    खबरें और भी

    भाषा फॉर्मेट ग्रॉस टिकट बिक्री
    शोज
    हिंदी 2D 11927868.51 51951
    हिंदी 2D 1.19 करोड़ रुपए 51 हजार 5473

    50 हजार से ज्यादा बिकी क्रू की टिकट

    करीना कपूर खान-तब्बू और कृति सेनन की फिल्म का बज काफी मजबूत है, ऐसे में एडवांस बुकिंग कमाई में और टिकट बिक्री में 'क्रू' को पूरा फायदा मिल रहा है। इस फिल्म की अब तक 51 हजार 951 के करीब टिकट बिक चुकी हैं। फिल्म को टोटल शोज अब तक 5,473 के करीब मिले हैं।

    हालांकि, अब तक थिएटर में जाकर टिकट विंडो से फर्स्ट डे फर्स्ट शो की टिकट बुकिंग की जानकारी सामने आना बाकी है। आपको बता दें कि फिल्म में करीना- तब्बू और कृति ने एयरहोस्टेस का किरदार अदा किया है, जो फाइनेंशियल मुश्किलों से गुजरती हुई स्मगलिंग की दुनिया में घुस जाती हैं।

    यह भी पढ़ें: The Crew Advance Booking: खत्म हुआ इंतजार, शुरू हुई करीना- कृति और तब्बू स्टारर 'द क्रू' की एडवांस बुकिंग