विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crew Box Office Day 14: बड़े मियां छोटे मियां और मैदान की आंधी में डटी रही क्रू, ईद पर नहीं गिरने दिया बिजनेस

Published: Fri, 12 Apr 2024 09:49 AM (IST)

बड़े मियां छोटे मियां और मैदान थिएटर्स में दस्तक दे चुकी हैं। ईद पर अक्षय कुमार और अजय देवगन अपनी- ...और पढ़ें

बड़े मियां छोटे मियां और मैदान की आंधी में डटी रही क्रू, (X Image)
बड़े मियां छोटे मियां और मैदान की आंधी में डटी रही क्रू, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए है। फिल्म ने शुरुआत में ठीक- ठाक बिजनेस किया और दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया। हालांकि, दूसरे हफ्ते में ये सफर थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' थिएटर्स में दस्तक दे चुकी हैं।

ईद पर अक्षय कुमार और अजय देवगन अपनी- अपनी फिल्में लेकर आ गए हैं। इसके साथ ही अब बॉक्स ऑफिस पर इनका ही कब्जा होने वाला है। 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' की इस आंधी में फिर भी 'क्रू' डटकर खड़ी है।

यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan: हीरो पर भारी पड़ेगा विलेन, जानें- कौन है साउथ का ये एक्टर जिसने लिया अक्षय-टाइगर से पंगा

शानदार रही 'क्रू' की शुरुआत

करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टारर 'क्रू' के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ऐसे में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ के साथ ओपनिंग की। वहीं, ओपनिंग वीकेंड पर लगभग 30 करोड़ का शानदार बिजनेस कर लिया। हालांकि, दूसरे वीकेंड पर बिजनेस थोड़ लड़खड़ा गया। पूरे हफ्ते फिल्म ने 3 से 5 करोड़ के बीच कमाई की।

ईद पर कैसा रहा 'क्रू' का बिजनेस

'क्रू' के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें, तो सोमवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ कमाए। वहीं, मंगलवार को कमाई 2.15 और बुधवार को 1.60 करोड़ रही। ईद पर दो बड़ी रिलीज के बावजूद के 'क्रू' ने अपना बिजनेस ज्यादा गिरने नहीं दिया। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को फिल्म ने लगभग 1.20 करोड़ कमाए। इसके साथ ही रिलीज के 14 दिनों में 'क्रू' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 64.95 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Crew Worldwide Box Office Day 7: दुनियाभर में ''क्रू'' ने उड़ाया गर्दा, पहले हफ्ते में ही कमा लिए इतने करोड़

अजय और अक्षय का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा

'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' की बात करें, तो दोनों फिल्मों को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा दर्शकों को अपनी कहानी में खो जाने पर मजबूर कर रही है। सैकनिल्क के अनुसार, 'मैदान' ने बॉक्स ऑफिस पर 7.10 करोड़ के साथ शुरुआत की है। वहीं, 'बड़े मियां छोटे मियां' ने लगभग 15.50 करोड़ के साथ खाता खोला है। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।