Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Crew Day 13 Box Office: 'बड़े मियां छोटे मियां' से पहले 'क्रू' ने मारा मैदान, 13वें दिन कर डाली बंपर कमाई

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 09:40 PM (IST)

    Crew Collection Day 13 कॉमेडी फिल्म क्रू जल्द ही रिलीज का दूसरा सप्ताह पूरा करती दिखेगी। लेकिन बड़े मियां छोटे मियां और मैदान की रिलीज से इसकी कमाई पर ...और पढ़ें

    क्रू ने किया कमाई में किया कमाल (Photo Credit-x)
    क्रू ने किया कमाई में किया कमाल (Photo Credit-x)

    HighLights

    1. क्रू ने फिर से कर डाली शानदार कमाई
    2. 13वें दिन छापे इतने नोट
    3. इतने करोड़ का हुआ कुल कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Crew Day 13 Box Office Collection: क्रू फिल्म इस समय सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। हर रोज कमाई के मामले में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की ये कॉमेडी मूवी प्रभावशाली साबित हो रही है।

    इस बीच अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) और अजय देवगन की फिल्म मैदान (Maidaan) की रिलीज से पहले क्रू ने एक बार फिर से हुंकार भरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के 13वें दिन क्रू ने कितना करोड़ का कारोबार कर डाला है।

    क्रू ने 13वें दिन कमाए इतने करोड़ 

    बीते 29 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली क्रू अब दो सप्ताह का सफर पूरा करने जा रही है। इन दो हफ्तों के बीच बीच क्रू ने अपनी कमाल की कहानी से फैंस का दिल बखूबी जीता है। यही कारण है जो निर्देशक राजेश ए कृष्णन की इस मूवी को दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। 

    सिर्फ इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में इन दिनों ये मूवी काफी असरदार साबित हुई है। इस बीच सैकनिक्ल रिपोर्ट के अनुसार क्रू के 13वें दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़े सामने आ गए हैं, जो ये बताने के लिए काफी है कि मैदान और बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज से पहले क्रू ने अपना पूरा जोर लगाया है। 

    खबरें और भी

    दूसरे बुधवार को करीना कपूर और तब्बू की इस मूवी ने करीब 1.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जोकि कम बजट की इस फिल्म के ठीक-ठाक आंकड़ा माना जा रहा है। इतना तय है कि अक्षय और अजय की मूवी की रिलीज के बाद क्रू के कारोबार पर काफी प्रभाव पड़ेगा। 

    कुल इतनी ही हुई क्रू कमाई

    बड़े मियां छोटे मियां और मैदान की रिलीज के बाद क्रू के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ब्रेक लगता हुआ नजर आएगा। गौर करें इस मूवी के अब तक के नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो इस फिल्म की कुल कमाई 13 दिन में करीब 63 करोड़ हो गई है। 

    ये भी पढ़ें- वीरे दी वेडिंग के बाद Kareena Kapoor की एक और फिल्म का सीक्वल है तैयार, सुनते ही खुशी से फैंस करने लगेंगे डांस