Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Crew Box Office Day 8: बॉक्स ऑफिस पर 'क्रू' का हुआ राज, 50 करोड़ के इतने करीब पहुंची फिल्म

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 11:18 PM (GMT+05:30)

    तब्बू करीना कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म क्रू बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। हर बढ़ते दिन के साथ यह मूवी अच्छी कमाई कर रही है। इस मूवी को रिलीज हुए ...और पढ़ें

    8वें दिन क्रू की कमाई (Photo Credit: Instagram)
    8वें दिन क्रू की कमाई (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'क्रू' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और यह मूवी एक ही हफ्ते में 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है।

    सिनेमाघरों में रिया कपूर और एकता कपूर निर्मित फिल्म क्रू को दर्शकों से लगातार जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यही वजह है कि यह मूवी सॉलिड कमाई कर रही है। चलिए जानते हैं अब इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद 8वें दिन शुक्रवार को कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: Crew Worldwide Box Office Day 7: दुनियाभर में 'क्रू' ने उड़ाया गर्दा, पहले हफ्ते में ही कमा लिए इतने करोड़

    8वें दिन क्रू ने किया इतना कलेक्शन

    राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनी फिल्म क्रू ने भी शैतान मूवी की तरह 8 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। अपने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये के साथ कमाई करने वाली यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ आगे बढ़ रही है। हर दिन यह मूवी करोड़ों में कमाई कर रही है।

    ऐसे में अब 8वें दिन भी करीना कपूर खान की क्रू का कलेक्शन सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 3.60 करोड़ रुपये का बिजनेस अभी तक कर लिया है। हालांकि, यह अभी संभावित आंकड़े हैं, इसमें संख्या बदल सकती है। इन आंकड़ों को मिलाकर अभी तक क्रू ने टोटल 47.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

    खबरें और भी

    नहीं चला तुरुप का इक्का

    क्रू के मेकर्स ने फिल्म की कमाई को दोगुना करने के लिए एक नया रास्ता अपनाया था, लेकिन अभी तक इसकी कमाई देख कर ऐसा लग रहा है कि उनका ये तुरुप का इक्का काम नहीं आया है। दरअसल, शुक्रवार को मेकर्स ने टिकट विंडो पर क्रू की टिकट के साथ एक खरीद पर एक फ्री की थी। हालांकि, उनका ये ऑफर आज यानी सिर्फ शुक्रवार के लिए ही था।

    यह भी पढ़ें: Crew: बॉक्स ऑफिस पर डगमगाती 'क्रू' को ट्रैक पर लाने के लिए मेकर्स ने फेंका तुरुप का इक्का, क्या डबल होगी कमाई?