यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Crew Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर रॉकेट बनी 'क्रू', 'शैतान' की काली शक्तियों के बीच छप्परफाड़ कमाई
करीना कपूर कृति सेनन और तब्बू स्टारर क्रू बॉक्स ऑफिस (Crew Worldwide Collection) पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के महज एक हफ्ते में फिल्म का कल ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर 'क्रू' की रफ्तार बढ़ती जा रही है। रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने रॉकेट की स्पीड पकड़ ली है। 'क्रू' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने के लिए बैचेन है। पांचवें दिन फिल्म ने इस माइल स्टोन के करीब एक और कदम बढ़ाया।
यह भी पढ़ें- Crew Worldwide Collection: चीते की रफ्तार से दौड़ रही 'क्रू', चंद दिनों में 100 करोड़ क्लब की ओर लपकी फिल्म
कैसी रही 'क्रू' की ओपनिंग ?
करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टारर 'क्रू' दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म ने मार्केट में अपनी पकड़ बना ली थी। वहीं, थिएटर्स में दस्तक के साथ ही फिल्म ने शानदार ओपनिंग की और पहले दिन ही दुनियाभर में 20 करोड़ कमा लिए, जो अब तेजी से बढ़ रहा है।
लगातार बढ़ता 'क्रू' का बिजनेस
'क्रू' के बिजनेस में लगातार इजाफा देखने को मिला। रिलीज के दूसरे दिन ही फिल्म का कलेक्शन 41.13 करोड़ ग्रॉस कमा लिए। वहीं, तीसरे दिन 'क्रू' का कलेक्शन 62.53 और चौथे दिन 77.33 करोड़ ग्रॉस रहा। अब फिल्म के लेटेस्ट बिजनेस रिपोर्ट की ओर नजर डाले, तो कमाई ठीक- ठाक रही है।

100 करोड़ क्लब के पहुंची करीब
'क्रू' के मेकर्स ने फिल्म के छठवें दिन के बिजनेस की जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को दुनियाभर में 82.58 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। 'क्रू' अगर इसी स्पीड से आगे बढ़ती रही, तो वीकेंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर लेगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Shaitaan Worldwide Box Office: दुनियाभर में 'शैतान' ने पसारे पैर, कमाई में तोड़ा 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड
'क्रू' में शामिल कपिल शर्मा
एयरलाइंस इंडस्ट्री की कहानी पर बनी 'क्रू' का डायरेक्शन राजेश कृष्णन ने किया है। वहीं, रिया कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू के साथ कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी शामिल हैं। फिल्म में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने कैमियो किया है।