Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    De De Pyaar De 2 Collection: अजय देवगन की फिल्म ने मचाई धूम, रविवार को 100 करोड़ के पहुंची इतनी करीब

    Updated: Sun, 23 Nov 2025 11:09 PM (IST)

    De De Pyaar De 2 Box Office: अजय देवगन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दे दे प्यार दे-2' ने बॉक्स ऑफिस पर एक रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को 4 करोड़ तक की कमाई क ...और पढ़ें

    दे दे प्यार दे 2 ने रविवार को की इतनी कमाई / फोटो- Instagram

    दे दे प्यार दे 2 ने रविवार को की इतनी कमाई / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. दे दे प्यार दे 2 की रविवार को बंपर कमाई 

    2. 100 करोड़ के क्लब के नजदीक पहुंची फिल्म

    3. वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने जमा लिए हैं अपने कदम 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन उन सितारों में से नहीं हैं, जो जल्दी हार मान ले। उनकी पहली फ्रेंचाइजी सन ऑफ सरदार 2 भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल न कर सकी हो, लेकिन उनकी साल 201 में आई फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई के मामले में जलवा बिखेर रहा है।

    वर्किंग डेज पर स्लो हुई 'दे दे प्यार दे-2' ने अपने दूसरे शनिवार को रफ्तार पकड़ी थी। इस रफ्तार को उन्होंने रविवार को भी बरकरार रखा। अजय देवगन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दे दे प्यार दे-2' ने रविवार को कुल कितने करोड़ कमाए, चलिए फटाफट से आंकड़ों पर डालते हैं एक नजर:

    रविवार को भी नहीं रुकी दे दे प्यार दे 2 की रफ्तार

    135 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी, इशिता दत्ता जैसे सितारे अहम भूमिका में दिखे। हनी सिंह ने भी अपने 'झूम शराबी' गाने से थिएटर में आग लगाई। लाइट हार्टेड मूवी दे दे प्यार दे 2 लोगों को कितनी ज्यादा पसंद आ रही है, इस बात का अंदाजा आप इसके रविवार के अर्ली कलेक्शन से लगा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाई दे दे प्यार दे 2, शनिवार को कलेक्शन में बंपर उछाल

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दे दे प्यार दे 2 जिसने शनिवार को तकरीबन 4 करोड़ के आसपास कमाए थे, उसने रविवार को सिंगल डे 4.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस कलेक्शन में अभी थोड़ा उछाल देखने को मिल सकता है और इसका फाइनल 5 से ज्यादा जा सकता है।

    खबरें और भी

    de de pyaar de 2 box office day 2 collection

    100 करोड़ के क्लब से कितनी दूर है फिल्म

    दे दे प्यार दे 2 वर्ल्डवाइड पहले ही 87 करोड़ के आसपास की कमाई कर चुकी है और दुनियाभर में इसे 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए 13 करोड़ और चाहिए। हालांकि, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने दूसरे रविवार तक 61.26 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस क्लब में शामिल होने के लिए टोटल 39 करोड़ के आसपास की कमाई करनी है।

    de de pyaar

    सिर्फ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 18.5 करोड़ तक की हुई है। दे दे प्यार दे 2 सफल फ्रेंचाइजी मस्ती 4 और वॉर ड्रामा फिल्म 120 बहादुर के सिनेमाघरों की मौजूदगी के बीच कमाल कर रही है।

    यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 Collection Day 8: दे दे प्यार दे ने इन फिल्मों को दिखाया ठेंगा, शुक्रवार को धड़ाधड़ छापे नोट