Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    De De Pyaar De 2 Collection: ग्लोबली गदर मचा रही है 'दे दे प्यार 2', 100 करोड़ के आंकड़े से इतनी दूर

    Updated: Thu, 20 Nov 2025 07:59 AM (IST)

    De De Pyaar De 2 Worldwide Collection Day 6: बॉलीवुड फिल्म दे दे प्यार दे 2 कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। विदेशों में अजय देवगन (Ajay De ...और पढ़ें

    दे दे प्यार दे 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    दे दे प्यार दे 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. छठे दिन दे दे प्यार दे 2 ने की इतनी कमाई।

    2. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ये हैं फिल्म के आंकड़े।

    3. अब तक ग्लोबली इतने करोड़ का कर चुकी है कारोबार।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। De De Pyaar De 2 Worldwide Box Office Collection: निर्माता लव रंजन की लेटेस्ट फिल्म दे दे प्यार दे 2 इन दिनों सिनेमाघरों में ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन कर रही है। नॉन हॉलिडे में भी अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन (R Madhavan) स्टारर ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म धमाकेदार तरीके से कमाई कर रही है। रिलीज के 6 दिन बाद भी दे दे प्यार दे 2 का कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है और बुधवार को इस मूवी ने कमाल करके दिखाया है।

    विदेशों में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने के चलते दे दे प्यार दे 2 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अपनी धाक जमाई है। आइए जानते हैं कि छठे दिन इस मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।

    दे दे प्यार दे 2 की धमाकेदार कमाई जारी

    14 नवंबर को दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। तब से लेकर अब तक ये मूवी बढ़िया तरीके से कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है, जल्द ही अजय देवगन की ये फिल्म रिलीज का पहला सप्ताह पूरा कर लेगी। लेकिन इससे पहले ही दे दे प्यार दे 2 अपने कलेक्शन से हर किसी को प्रभावित किया है।

    dedepyaarde2collection (3)

    यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 Worldwide Collection: मंगलकारी रहा मंगल, दे दे प्यार दे 2 की वर्ल्डवाइड कमाई आया उछाल

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के छठे दिन दे दे प्यार दे 2 ने दुनियाभर में करीबका अनुमानित कारोबार किया है, जिसके चलते अब ग्लोबली इस रोमांटिक मूवी का ग्रॉस कलेक्शन 82 करोड़ के करीब पहुंच गया है। हालांकि, मंगलवार की तुलना में बुधवार करीब 3 करोड़ का नुकसान हुआ है।

    dedepyaarde2collection (2)

    इस तरह से दे दे प्यार दे 2 वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने के नजदीक पहुंच सकती है, जिसके लिए अभी इसे 18 करोड़ की और जरूरत है। माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड तक दे दे प्यार दे 2 पूरी दुनिया में कमाई के मामले में सैंकड़ा जड़ सकती है। हालांकि, फिलहाल 6 दिन के भीतर 80 करोड़ से ज्यादा की इनकम करना अजय देवगन की फिल्म के असरदार माना जा रहा है।

    खबरें और भी

    बजट से काफी दूर है दे दे प्यार दे 2

    हालांकि, अभी दे दे प्यार दे 2 ने अपनी बजट (De De Pyaar De 2 Budget) से काफी दूर है। कोई-मोई की रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक अंशुल शर्मा की इस मूवी की कुल लागत 130 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। ऐसे में बजट से अधिक कमाई करने के लिए अभी दे दे प्यार दे 2 को और शानदार प्रदर्शन करके दिखाना पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 Collection Day 6: हे राम! छठे दिन बदला 'दे दे प्यार दे 2' का पूरा गणित, कलेक्शन देख होंगे शॉक्ड