यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deva Box Office Day 1: बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा का 'देवा' का दम, आ गए ओपनिंग डे की कमाई के ये आंकड़े
Deva Box Office Day 1 Prediction शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और पूजा हेगड़े स्टारर मूवी देवा कल से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस मूवी को लेकर फ ...और पढ़ें

HighLights
- कल से बड़े पर्दे पर रिलीज होगी मूवी देवा
- शाहिद कपूर की फिल्म का फैंस को इंतजार
- बॉक्स ऑफिस पर देवा मिलेगी कैसी शुरुआत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Deva Box Office Collection Day 1 Prediction: शुक्रवार का दिन कल है और एक नई फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फ्राइडे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मूवी देवा को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है। लंबे वक्त से फैंस शाहिद की इस एक्शन पैक्ड फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जो 31 जनवरी को खत्म होने वाला है।
इस बीच देवा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर शाहिद कपूर की ये मूवी कितने करोड़ का कारोबार कर सकती है।
देवा को मिल सकती है इतने करोड़ की ओपनिंग
निर्देशक रोशन एंड्रयूज की देवा को लेकर काफी समय से सुर्खियां तेज हैं। इस मूवी में शाहिद कपूर का राउडी अवतार नजर आने वाला है। वह फिल्म में मुंबई पुलिस के सनकी ऑफिसर देव आंब्रे की भूमिका को निभा रहे हैं। मूवी के ट्रेलर में उनका धांसू अंदाज दिखाई दे चुका है, जिसने सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट को काफी हद तक हाई कर रखा है।
ये भी पढ़ें- Deva Advance Booking Collection: शाहिद कपूर की 'देवा' की होगी चांदी? रिलीज से पहले कमा लिया इतना पैसा

फोटो क्रेडिट- एक्स
गौर किया जाए देवा के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रीडिक्शन की तरफ तो शाहिद की ये मोस्ट अवेटेड मूवी पहले दिन अनुमानित 7-10 करोड़ का कारोबार कर सकती है। एक दिन पहले खुली एडवांस बुकिंग में अब तक ये फिल्म करीब 1.2 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। जोकि आज शाम तक और अधिक बढ़ सकती है।
-
एडवांस बुकिंग कलेक्शन- 1.2 करोड़
-
ओपनिंग डे कलेक्शन प्रीडिक्शन- 7-10 करोड़
शाहिद कपूर की पिछली 6 मूवीज की ओपनिंग
बतौर अभिनेता शाहिद कपूर के लिए बीता समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जिसमें कबीर सिंह और पद्मावत जैसी दो ब्लॉकबस्टर मूवीज शामिल हैं, जबकि जर्सी, बत्ती गुल मीटर चालू और रंगून जैसी तीन फ्लॉप फिल्में भी मौजूद हैं। आइए एक नजर शाहिद की पिछली 6 मूवीज की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पर डालते हैं।
खबरें और भी
| फिल्म | ओपनिंग डे कलेक्शन |
| तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया | 7.02 करोड़ |
| जर्सी | 2.93 करोड़ |
| कबीर सिंह | 20.21 करोड़ |
| बत्ती गुल मीटर चालू | 6.50 करोड़ |
| पद्मावत | 24 करोड़ |
| रंगून | 5.05 करोड़ |
बता दें कि फिल्मों की कमाई के इन आंकड़ों को बॉलीवुड हंगामा के आधार पर लिया गया है। देखना ये दिलचस्प रहेगा कि देवा पहले दिन कमाई का कौन बेंचमार्क हासिल करती है।