Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deva Box Office Collection: आला रे आला देवा आला! बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन हुई शाहिद कपूर की चांदी

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 09 Feb 2025 08:26 PM (IST)

    ‘देवा’ साल 2025 की मच अवेटेड फिल्म थी। फिल्म में शाहिद कपूर का एक्शन वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो शानदार की ...और पढ़ें

    9वें दिन देवा ने दिखा दिया कमाल (Photo Credit- X)
    9वें दिन देवा ने दिखा दिया कमाल (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. शाहिद कपूर का देवा में इंटेंस अवतार
    2. कमाई के आंकड़ों मे हुई बढ़ोत्तरी
    3. 9वें दिन देवा ने दिखा दिया कमाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Deva Collection Report:  संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'कबीर सिंह' की सफलता के बाद से ही शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) लगातार अपने किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। साल 2022 में उन्होंने फिल्म 'जर्सी' में काम किया था। इसके बाद वो ओटीटी पर सीरीज में नजर आए। इसके बाद वह जियो सिनेमा पर रिलीज हुई फिल्म 'ब्लडी डैडी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफिसर बनकर स्क्रीन पर आए और फैंस का दिल जीत लिया था।

    इस सब के बाद देवा में उनका दमदार किरदार काफी पसंद आ रहा है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर मूवी खासा प्रदर्शन नहीं कर पाई है मगर ताजा आंकड़े कमाई में उछाल दिखा रहे हैं। आइए जानते हैं अब तक फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।

    देवा का अब तक का कुल कलेक्शन

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 1.20 करोड़ की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस आंकड़ों का रिकॉर्ड रखने वाली वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, देवा का कुल कलेक्शन 30.40 करोड़ रुपये का हो गया है। वहीं दुनियाभर इसने 45.4 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ये आंकड़े बताते हैं कि मूवी धीमी ही सही मगर रफ्तार पकड़ रही है। हालांकि ये आंकड़ों फिलहाल के और इसमें अपडेट की गुंजाइश है।

    Photo Credit- X

    ये भी पढ़ें- Sankranthiki Vasthunam OTT Release: क्राइम-कॉमेडी का इंतजार खत्म! थिएटर के बाद ओटीटी पर आ रही वेंकटेश की फिल्म

    फिल्म की कहानी क्या है?

    रोशन एंड्रयूजन के निर्देशन में बनी फिल्म देवा एसीपी देव की कहानी को दिखाती है। इसमें शाहिद के किरदार की हादसे के कारण याददाश्त चली जाती है, लेकिन बड़ा ट्विस्ट आता है, जब उसका दोस्त डीसीपी फरहान (प्रवेश राणा) अतीत को याद दिलाता है। फिर वह खाकी वर्दी का अपमान करने वालों को छोड़ता नहीं है। बता दें कि इसके बाद ही देव का गुस्सैल और अपने नियमों पर चलने वाला स्वभाव देखने को मिलता है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    बड़े पर्दे पर देवा फिल्म में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ने लीड रोल प्ले किया है। इनके अलावा मूवी में परवेश राणा, कुब्रा सैत, पवैल गुलाटी, मनीष वाधवा और गिरीश कुलकर्णी जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

    मलयालम फिल्म का रीमेक है देवा

    देवा देखने वालों में से कई लोगों को नहीं पता होगा कि फिल्म को एक मलयाली मूवी के रीमेक से बनाया गया है। इस फिल्म का नाम है मुंबई पुलिस जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन ने लीड रोल निभाया है। देवा बनाने वाले निर्देशक ने ही इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस मूवी को लोगों ने खूब पसंद किया था। अगर आपने अभी तक इसके ओरिजिनल वर्जन को नहीं देखा है तो वीकेंड पर इसे देख सकते हैं। 'मुंबई पुलिस' को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया है। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी को बॉबी और संजय ने लिखा था।

    ये भी पढ़ें- Thandel OTT Release: 'थंडेल' का ओटीटी पर होगा कब्जा, इस प्लेटफॉर्म के हिस्से आई स्ट्रीमिंग की जिम्मेदारी