विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Devara Box Office Day 7: ये अचानक क्या हुआ! गुरुवार को 'देवरा' ने की इतनी कमाई, यकीन करना मुश्किल

Published: Fri, 04 Oct 2024 12:24 PM (IST)

जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म देवरा 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में सैफ ...और पढ़ें

देवरा पार्ट 1 ने एक हफ्ते में टोटल की इतनी कमाई/ फोटो- Imdb
देवरा पार्ट 1 ने एक हफ्ते में टोटल की इतनी कमाई/ फोटो- Imdb

HighLights

  1. देवरा का सामने आया सातवें दिन का कलेक्शन
  2. गुरुवार का कलेक्शन जानकर खुला रह जाएगा मुंह
  3. बॉक्स ऑफिस पर देवरा ने टोटल कर ली इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा-पार्ट 1' को सिनेमाघरों में लगे हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। तेलुगु भाषा में बनी एक्शन थ्रिलर इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आए।

कोराताला शिवा के निर्देशन में बनी मूवी की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। पहले ही दिन मूवी ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 82 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था।

इसके बाद छह दिनों तक फिल्म की कमाई काफी अच्छी चल रही थी, लेकिन अब गुरुवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन अचानक धड़ाम हुआ है। सभी भाषाओं में मूवी ने रिलीज के सातवें दिन टोटल कितनी कमाई की है, चलिए देखते हैं आंकड़ें:

रिलीज के 7वें दिन 'देवरा: पार्ट 1' ने की इतनी कमाई

देवरा: पार्ट 1 इंडिया में 200 करोड़ की नेट कमाई एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही कर ली थी। हालांकि, गुरुवार के कलेक्शन को देखकर हर कोई हैरान होने वाला है, क्योंकि 2 अक्तूबर के मुकाबले जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर स्टारर इस फिल्म में 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर आधा ही बिजनेस किया।

यह भी पढ़ें: Devara Worldwide Collection: 6 दिन में ही 'देवरा' ने हिला डाली पूरी दुनिया, छुआ कमाई का ये जादुई आंकड़ा

सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलुगु भाषा में बुधवार को 13.55 करोड़ के आसपास कमाने वाली मूवी ने गुरुवार को सिर्फ 4.65 करोड़ ही कमाए, इसके अलावा हिंदी में 7वें दिन फिल्म का कलेक्शन 2 करोड़, कन्नड़ में 8 लाख, तमिल में 25 लाख और मलयालम में 2 लाख का सिंगल डे पर बिजनेस हुआ है।

देवरा पार्ट 1 कलेक्शन वन वीक

इंडिया नेट  215.35 करोड़ रुपए 
तेलुगु  164 करोड़ रुपए/  4.65 करोड़ रुपए - सिंगल डे 
हिंदी  43.75 करोड़ रुपए/ 2 करोड़ रुपए
तमिल  4.8 करोड़ रुपए/ 25 लाख रुपए 
कन्नड़  1.58 करोड़ रुपए/ 8 लाख रुपए
मलयालम  1.22 करोड़ रुपए/ 2 लाख रुपए 

मूवी ने एक हफ्ते में किया इतना बिजनेस

तेलुगु भाषा में देवरा पार्ट 1 ने अब तक टोटल 164 करोड़ का बिजनेस किया है, जबकि हिंदी में सात दिनों में मूवी की कमाई 43.75 करोड़ के आसपास हुई है। कन्नड़ में मूवी ने 1.58 करोड़ का कारोबार किया, तमिल में 4.8 करोड़ और मलयालम में टोटल 1.22 करोड़ का बिजनेस किया।

फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 215.35 करोड़ की नेट कमाई कर ली है। आपको बता दें कि देवरा पार्ट 1 को टोटल 2 भागों में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Devara Worldwide Collection Day 5: 'देवरा' ने दुनियाभर में काटा गदर, रफ्तार से आगे बढ़ छू लिया ये आंकड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।