Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Devara Collection Day 4: जूनियर एनटीआर का एक्शन देख थर-थर कांपे लोग, जानें मंडे टेस्ट में 'देवरा' पास या फेल

    Updated: Mon, 30 Sep 2024 08:23 PM (IST)

    बॉक्स ऑफिस पर सितंबर के आखिरी दिनों में आई देवरा आते ही छा गई। फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक बार में ही कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर ...और पढ़ें

    'देवरा' से जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर
    'देवरा' से जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर

    HighLights

    1. 27 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई है 'देवरा'
    2. जूनियर एनटीआर के एक्शन से भरपूर है फिल्म
    3. भैरा के किरदार में नजर आए हैं सैफ अली खान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Devara Box Office Collection Day 4: 'आरआरआर' फेम एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) इन दिनों फिल्म 'देवरा पार्ट 1' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कोरताला शिवा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस में अनाउंसमेंट के टाइम से ही क्रेज देखने को मिला है। वहीं, जब ये फिल्म रिलीज हुई, तो रिलीज के पहले ही दिन धाकड़ कमाई से ओपनिंग की और अब देवरा के चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

    'देवरा' जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और जूनियर एनटीआर की साथ में पहली फिल्म है। एक्शन से भरपूर इस मूवी में दोनों का बेधड़क रोमांस भी देखने को मिला है। वहीं, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इस मूवी में नेगेटिव रोल में नजर आए हैं। 'देवरा' साउथ और हिंदी के मिश्रण की फिल्म है। दो ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली इस फिल्म ने तीसरे दिन 150 करोड़ के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया। 

    पैन इंडिया लेवल पर इतनी हुई 'देवरा' की कमाई

    देवरा मूवी को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई तेलुगू भाषा से हो रही है। दूसरे नंबर पर यह हिंदी से कलेक्शन कर रही है। इसके बाद कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषा से फिल्म औने-पौने दाम की कमाई से आगे बढ़ती हुई नजर आई है। 'देवरा' के मंडे कलेक्शन के साथ ही नजर डालते हैं फिल्म के सभी भाषाओं में अब तक के कलेक्शन पर।

    पहला दिन 82.5 करोड़
    दूसरा दिन 38.2 करोड़
    तीसरा दिन 39.9 करोड़
    चौथा दिन 7.22 करोड़
    टोटल 167.82 करोड़

    हिंदी में किया ठीकठाक कलेक्शन

    देवरा फिल्म का हिंदी भाषा से आने वाला ट्रैफिक कमाल का है। ऐसा इसिलए क्योंकि हिंदी में फिल्म की एडवांस बुकिंग सॉलिड नहीं थी। वहीं, रिलीज के पहले दिन फिल्म ने इस भाषा में 7.5 करोड़ की ओपनिंग ली। दूसरे और तीसरे दिन इसके कलेक्शन का ग्राफ बढ़ता ही चला गया। दूसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ और तीसरे दिन 10 करोड़ का बिजनेस इस भाषा में किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Devara Box Office Day 3: 'स्त्री 2' के बाद चला 'देवरा' का सिक्का, पहले वीकेंड में छप्परफाड़ कमाई से बरपाया कहर