Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Devara Worldwide Collection: 'पुष्पा' के बाद 'बाहुबली' का काम तमाम कर पाएगी 'देवरा'? हो चुका है इतना बिजनेस

    Updated: Sat, 05 Oct 2024 02:16 PM (IST)

    जूनियर एनटीआर के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। RRR की सफलता ने अभिनेता को ग्लोबल स्टार बना दिया है। हाल ही में रिलीज हुई जूनियर एनटीआर की फिल्म देवर ...और पढ़ें

    देवरा ने 8वें दिन दुनियाभर में किया इतना कलेक्शन/ फोटो- X Account
    देवरा ने 8वें दिन दुनियाभर में किया इतना कलेक्शन/ फोटो- X Account

    HighLights

    1. जूनियर एनटीआर की देवरा का शुरू हुआ दूसरा हफ्ता
    2. पुष्पा के बाद क्या बाहुबली को पीछे छोड़ पाएगी देवरा
    3. दुनियाभर में देवरा अब तक कर चकी है इतना कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जूनियर एनटीआर (Jकी फिल्म 'देवरा' पार्ट 1 बीते महीने 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तेलुगु भाषा में बनी इस फिल्म को मेकर्स ने पैन इंडिया रिलीज किया था। शानदार शुरुआत करने वाली जूनियर एनटीआर-जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर इस मूवी की इंडिया से ज्यादा तेज रफ्तार दुनियाभर में है।

    बीते दिनों फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर अल्लू अर्जुन की साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को पीछे छोड़ दिया था। पुष्पा 2 के बाद अब देवरा: पार्ट 1 की नजर प्रभास की फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' पर है।

    इस मूवी को पछाड़ने के लिए अभी जूनियर एनटीआर की फिल्म को और कितने करोड़ कमाने हैं चलिए देखते हैं और साथ ही नजर डालते हैं, मूवी के शुक्रवार के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर।

    शुक्रवार को वर्ल्डवाइड देवरा: पार्ट 1 का हुआ इतना कलेक्शन

    जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' विदेशों में यूके, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में रिलीज की गई है। इस फिल्म की शुरुआत वर्ल्डवाइड 154 करोड़ पहले दिन हुई थी। हालांकि, धीरे-धीरे ट्रिपल डिजिट से फिल्म डबल डिजिट में आ गई। एक हफ्ता पूरा होने के साथ ही मूवी ने दुनियाभर में 405 करोड़ रुपए कमा लिए थे।

    यह भी पढ़ें: Devara Worldwide Collection: 'पुष्पा द राइज' को कुचलकर 'देवरा' ने भरी हुंकार, गुरुवार को हुई मालामाल

    अब हाल ही में साउथ के ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने फिल्म के दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी कि फ्राइडे के वर्ल्डवाइड आंकड़े भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर कर दिए हैं। मूवी ने शुक्रवार को टोटल 9.59 करोड़ का सिंगल डे पर कलेक्शन किया है।

    खबरें और भी

    बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए इतने करोड़

    कल तक 405 करोड़ कमाने वाली इस मूवी की कमाई दुनियाभर में 414 करोड़ के आसपास पहुंच गई है और प्रभास की फिल्म बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए फिल्म को अब भी दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी है, क्योंकि एस एस राजामौली की मूवी का टोटल कलेक्शन 600–650 करोड़ के बीच में है।

    वैसे अगर देवरा इस वीकेंड पकड़ बना लेती है, तो ये मूवी सिर्फ बाहुबली ही नहीं, बल्कि रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Devara Worldwide Collection Day 5: 'देवरा' ने दुनियाभर में काटा गदर, रफ्तार से आगे बढ़ छू लिया ये आंकड़ा