Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने डाला डाका, अजय देवगन की फिल्म ने किया करोड़ों का कलेक्शन

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 11:50 AM (IST)

    अजय देवगन की धमाल 4 (Dhamaal 4) ने थिएटर्स में 25 दिन पूरे कर लिए हैं। यहां देखें फिल्म ने अब तक दुनियाभर में कितनी कमाई की? ...और पढ़ें

    'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25

    'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25

    HighLights

    1. 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25

    2. दुनियाभर में फिल्म ने कितनी की कमाई?

    3. 'धमाल 4' ने थिएटर्स में पूरे किए 25 दिन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' ने 10 जुलाई को थिएटर्स में एंट्री मारी। फिल्म ने बिना किसी प्रमोशन और शोर शराबे के भी रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने अच्छी कमाई की। 14 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग लेने के बाद फिल्म ने पहले वीकेंड पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा के साथ खाता खोला।

    'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25

    धमाल 4 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला, उसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि 25 वें दिन यानी चौथे मंडे को फिल्म की कमाई सबसे कम 0.60 करोड़ रुपये रही लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने नेट इंडिया 161.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर दिखाया।

    dhamaal 4 (2)

    यह भी पढ़ें- Spider-Man ने 4 दिन में ही तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, संडे को 'जन नायकन' और 'धमाल 4' का रहा ये हाल


    वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 222.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। धमाल 4 के लिए एक बड़ा अचीवमेंट यही है कि इसने बिना किसी प्रमोशन के थिएटर्स में 25 दिन निकाल दिए।

    धमाल 4 नेट इंडिया कलेक्शन- 161.65 करोड़ रुपये

    धमाल 4 वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 222.79 करोड़ रुपये

    फिलहाल बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धमाल 4 का जन नायकन के साथ क्लैश चल रहा है। विजय की यह फिल्म 23 जुलाई को रिलीज हुई थी। इसके अलावा हाल ही में स्पाइडर मैन:ब्रैंड न्यू डे ने भी थिएटर्स में दस्तक दी है।

    dhamaal 4

    धमाल 4 के बारे में

    धमाल 4 को इंद्र कुमार ने निर्देशित किया है। यह कॉमेडी फिल्म धमाल सीरीज की चौथी किस्त है। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), अरशद वारसी (Arshad Warsi), रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सोमवार को बदला Dhamaal 4 की कमाई का गणित, अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म की कमाई कर देगी हैरान