Dhamaal 4 ने 'द ओडिसी' के सामने नहीं टेके घुटने, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Ajay Devgn की फिल्म ने छापे करोड़ों
अजय देवगन की कॉमेडी ड्रामा Dhamaal 4 ने बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन भी शानदार कमाई की है। ...और पढ़ें
-1784356273330_m.webp)
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8
HighLights
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8
शुक्रवार को कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन
ओडिसी के सामने फिल्म ने कमाए करोड़ों
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) बिना किसी शोर शराबे और प्रमोशन के 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बिना किसी प्रमोशन के रिलीज होने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।
बिना प्रमोशन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत
14 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शुरुआत करने वाली फिल्म ने दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की।
यह भी पढ़ें- 'Dhurandhar 2 के बाद हमें ऐसा लगा...', 132 करोड़ कमाने के बाद Dhamaal 4 के एक सीन देख सनका यूजर्स का दिमाग
-1784356467513.jpg)
धमाल 4 डे 8 कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, धमाल 4 (Dhamaal 4) ने वीकेंड पर अच्छी कमाई के बाद वीकडेज पर कलेक्शन में गिरावट दर्ज की। 8वें दिन यानी शुक्रवार की बात करें तो फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
धमाल 4 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 101.50 करोड़ रुपये हो गई है वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 139.78 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जल्दी ही फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 5.50 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 101.50 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 139.78 करोड़ रुपये

द ओडिसी से मिली टक्कर
धमाल 4 को टक्कर देने के लिए हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) ने भी 17 जुलाई को दस्तक दे दी है। हालांकि पहले दिन तो धमाल 4 को कुछ खास नुकसान नहीं हुआ है लेकिन ओडिसी ने इंडिया में 17 करोड़ का बिजनेस किया है यानी धमाल 4 के दोगुने से ज्यादा। तो जाहिर है द ओडिसी आगे भी धमाल 4 को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे सकती है।
खबरें और भी
धमाल 4 के बारे में
धमाल 4, धमाल फिल्म सीरीज की चौथी किस्त है और धमाल (2007), डबल धमाल (2011) और टोटल धमाल (2019) का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है।