5 फिल्मों का Dhurandhar 2 ने कर दिया खात्मा, कमाई के मामले में महज तीन दिन में तोड़ डाला रिकॉर्ड
फिल्म धुरंधर 2 कमाई के मामले में इस वक्त ग्लोबली धमाल मचा रही है। अब इस मूवी ने 5 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ...और पढ़ें

धुरंधर 2 के नहीं टिकी ये मूवीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ग्लोबली धुरंधर द रिवेंज ने मचाया धमाल
कमाई में 5 फिल्मों को छोड़ा पीछे
धुरंधर 2 ने कमाई में रचा इतिहास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लेटेस्ट बॉलीवुड फिल्म धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) ने इस वक्त अपनी धाक जमा रखी है। देश और विदेश के सिनेमाघरों में रणवीर सिंह स्टारर ये स्पाई थ्रिलर फिल्म खूब देखी जा रही है। साथ ही कमाई के मामले में अब तक धुरंधर 2 ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया है।
जिसकी बदौलत धुरंधर द रिवेंज ने रिलीज के महज तीन दिन के भीतर पांच बड़ी फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ डाला है। आइए जानते हैं कि धुरंधर 2 किन मूवीज के लिए काल बन गई है।
धुरंधर द रिवेंज ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली धुरंधर द रिवेंज ने जनता का दिल जीत लिया है। कमाई के मामले में ताबड़तोड़ शुरुआत करने वाली इस मूवी को लेकर पहले ही ये अंदाजा लगाया गया था कि निर्देशक आदित्य धर की ये मास्टरपीस कई फिल्मों के रिकॉर्ड को धराशायी करेगी।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में 'जसकीरत' की बहन बनी ये हसीना, नेचुरल ब्यूटी के आगे फेल है 'हमजा की यलीना'

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के पहले तीन दिन में धुरंधर द रिवेंज ने ग्लोबली 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जोकि अपने आप में किसी भी हिंदी फिल्म के लिए एक अनोखा कीर्तिमान है। इस बंपर कमाई के दम पर धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में जिन पांच बड़ी हिंदी फिल्मों को धूल चटाई है, उनकी डिटेल्स इस प्रकार है-
वॉर (War)- 475.62 करोड़
टाइगर 3 (Tiger 3)- 466.63 करोड़
बॉर्डर 2 (Border 2)- 464.5 करोड़
अंधाधुंध (Andhadhun)- 456.89 करोड़
चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express)- 424.54 करोड़
ध्यान देनी वाली बात ये है कि इन फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के डेटा की जानकारी बॉलीवुड हंगामा के जरिए ली गई है। इस आधार पर ये कहा जा सकता है कि धुरंधर द रिवेंज ने आते ही कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में भी रणवीर सिंह की ये मूवी और भी बड़े कारनामे करती हुई नजर आएगी।
खबरें और भी
धुरंधर 2 लिखेगी नया इतिहास
जिस तरह से फिलहाल कमाई के मामले में धुरंधर द रिवेंज देश और विदेश में धमाल मचा रही है। उसे मद्देनजर रखते हुए ये साफ कहा जा सकता है कि ये फिल्म हिंदी सिनेमा के लिए एक नया इतिहास लिखेगी। माना जा रहा है कि धुरंधर 2 बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी भी बन सकती है।