Dhurandhar 2 ने तोड़ा 'दंगल' का रिकॉर्ड, Box Office पर ऐतिहासिक कमाई कर बनी नंबर 1
Dhurandhar 2 रिलीज के दिन से ही शानदार कमाई कर रही है। कमाई के मामले में यह कई फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है और इसने दंगल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। ...और पढ़ें
-1775558218280_m.webp)
'धुरंधर 2' ने तोड़ा दंगल का रिकॉर्ड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर की डायरेक्ट की हुई धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दिन से तहलका मचा रही है। फिल्म ने अब तक अपने नाम कई रिकॉर्ड्स कर लिए हैं। अभी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते ही हुए हैं और यह 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। लेकिन दंगल का रिकॉर्ड इसने कैसे तोड़ा आइए जानते हैं।
'धुरंधर 2' ने तोड़ा दंगल का ये रिकॉर्ड
साल 2016 में रिलीज हुई दंगल (Dangal) दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके यह स्पोर्ट्स ड्रामा (Sports Drama) नंबर वन बनी हुई है।
-1775558447841.jpg)
यह भी पढ़ें- 1600 करोड़ कमाने के 18 दिन बाद 'Dhurandhar 2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, इन सीन्स में हुआ बड़ा बदलाव!
इस बीच 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) ने इसका एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है सबसे तेज 1600 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड। 'दंगल' ने यह आंकड़ा लगभग 25 दिनों में अचीव किया था। वहीं 'बाहुबली 2' (Baahubali 2) ने लगभग 28 दिनों में। इस तरह 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) ने 18 दिनों में यह आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है।

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 102 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद से ही फिल्म जमकर कमाई कर रही है। भारत में फिल्म 1013.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
खबरें और भी
'धुरंधर 2' के बारे में
धुरंधर 2 एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह ने 'हम्जा अली मजारी' का किरदार निभाया है। जो एक जासूस बनकर पाकिस्तान के लियारी में घुसता है और वहां के गैंगस्टर वर्ल्ड का खात्मा करता है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने काम किया है।
यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और अगले 17 अप्रैल तक भूत बंगला के आने तक फिल्म के लिए मैदान खाली है। तब तक देखना दिलचस्प होगा कि 'धुरंधर 2', 'दंगल' का सबसे कमाऊ फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाती है कि नहीं।