Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Box Office: बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही 'धुरंधर 2', 10 दिनों का कलेक्शन देख फटी रह जाएंगी आंखें

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 09:57 PM (GMT+05:30)

    19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई Dhurandhar 2 हर रोज बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों छाप रह रही हैं। पढ़ें 10 वें दिन का कलेक्शन। ...और पढ़ें

    10 दिनों में 'धुरंधर 2' ने की ताबड़तोड़ कमाई

    10 दिनों में 'धुरंधर 2' ने की ताबड़तोड़ कमाई 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं और पहले दिन से ही यह बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन कर रही है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली स्पाई थ्रिलर हर रोज शानदार कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है।

    'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10

    आदित्य धर (Aditya Dhar) की धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) ने पहले ही दिन 102 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद तीन दिनों तक फिल्म ने लगबग 100 करोड़ से ज्यादा ही कमाए। आज फिल्म को सिनेमाघरों में 10 दिन बीच चुके हैं और ऐसे में इसका कलेक्शन जानना और भी दिलचस्प हो जाता है।

    _dhurandhar2 (1)

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के बाद Allu Arjun संग बड़ा धमाका करेंगे आदित्य धर, 'अश्वत्थामा' की होगी नैया पार

    सैकनिल्क के मुताबिक स्पाई थ्रिलर (Spy Thriller) ने 10 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हॉफ सेंचुरी मारी है। यानी फिल्म ने 51.84 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का 10 दिनों का टोटल कलेक्शन 767.76 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 916.39 करोड़ रुपये हो गया है।

    dhurandhar 2 (5)

    पेड़ प्रीव्यू- 43 करोड़ रुपये

    डे 1- 43 करोड़ रुपये

    डे 1- 102.55 करोड़ रुपये

    डे 2- 80 करोड़ रुपये

    डे 3- 113 करोड़ रुपये

    डे 4- 114.85 करोड़ रुपये

    डे 5- 65 करोड़ रुपये

    डे 6- 56 करोड़ रुपये

    डे 7- 48.75 करोड़ रुपये

    डे 8- 49.70 करोड़ रुपये

    डे 9 - 41.75 करोड़ रुपये

    डे 10- 51.84 करोड़ रुपये (अब तक)

    टोटल कलेक्शन- 767.76 करोड़ रुपये

    'धुरंधर 2' के बारे में

    धुरंधर: द रिवेंज 2026 की एक स्पाई-थ्रिलर (Spy Thriller) है, जिसे आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह 2025 की फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है जो 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    खबरें और भी

    dhurandhar  (2)

    फिल्म की कहानी एक अंडरकवर भारतीय इंटेलिजेंस एजेंट हमजा अली मजारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 26/11 के हमलों का बदला लेने और बड़े खतरों का सामना करने के साथ-साथ कराची के आपराधिक गिरोहों और पाकिस्तानी राजनीति में अपनी घुसपैठ करता है।

    यह भी पढ़ें- 'Dhurandhar 2 प्रोपेगेंडा फिल्म...' Shatrughan Sinha ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी