Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Collection: शुक्रवार को बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी 'धुरंधर द रिवेंज', बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 09:54 PM (IST)

    Dhurandhar 2 ने थिएटर में दस्तक देते ही शानदार कमाई की। पहले ही दिन फिल्म ने सेंचुरी मार दी और अब आइए जानते हैं फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन। ...और पढ़ें

    बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी 'धुरंधर 2'

    बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी 'धुरंधर 2'

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली मोस्ट अवेटेड धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। पहले ही दिन फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया। वहीं फिल्म ने पेड़ प्रीव्यू में भी जबरदस्त कमाई की। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की।

    'धुरंधर 2' कलेक्शन डे 2

    सैकनिल्क के मुताबिक, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर (Spy Thriller) ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार करके इतिहास रच दिया। फिल्म ने पहले दिन यानि गुरुवार को 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म ने 71.3% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

    _dhurandhar2 (2)

    दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन अब तक 82.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यानी अब तक धुरंधर 2 का टोटल कलेक्शन 227.9 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है जो कि एक जबरदस्त आंकड़ा है।

    पेड़ प्रीव्यू- 43 करोड़ रुपये

    डे 1- 102.55 करोड़ रुपये

    डे 2- 82.35 करोड़ रुपये

    टोटल कलेक्शन- 227.9 करोड़ रुपये

    _dhurandhar2

    वीकंड पर होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका

    वीक डेज में ही धुरंधर ने धुआंधार कमाई की है वहीं अब वीकेंड शुरू हो चुका है, इसीलिए कमाई में उछाल आने की उम्मीद बढ़ गई है। शनिवार और रविवार को फिल्म के जबरदस्त कमाई करने के आसार हैं। देखना दिलचस्प होगा कि धुरंधर 2 और कितने रिकॉर्ड तोड़ती है।

    खबरें और भी

    धुरंधर 2 के बारे में

    धुरंधर: द रिवेंज को आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह 2025 की फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    dhurandhar  (2)

    फिल्म की कहानी एक अंडरकवर भारतीय इंटेलिजेंस एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 26/11 के हमलों का बदला लेने और बड़े खतरों का सामना करने के साथ-साथ कराची के आपराधिक गिरोहों और पाकिस्तानी राजनीति में अपनी घुसपैठ जारी रखता है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Ending Explain: न घर गया न वापस लौटा, क्लाईमैक्स में हमजा छोड़ गया बड़ा सवाल, क्या बनेगा पार्ट 3?