2 महीने बाद भी 'दंगल' का रिकॉर्ड क्यों नहीं तोड़ पाई Dhurandhar 2? दुनियाभर में हुई इतनी कमाई
Dhurandhar 2 ने दुनियाभर में 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। लेकिन लगभग 2 महीने बाद भी फिल्म 'दंगल' का रिकॉर्ड क्यों नहीं तोड़ पाई? आइए ज ...और पढ़ें
-1778475776663_m.webp)
अब तक 'दंगल' का रिकॉर्ड क्यों नहीं तोड़ पाई 'धुरंधर 2'?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' ने अब तक 'बाहुबली 2', 'पुष्पा 2' समेत बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालांकि अभी फिल्म भारत की सबसे कमाऊ फिल्म दंगल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 53 दिन पूरे कर लिये हैं। लेकिन अब तक 'धुरंधर 2' आमिर खान की फिल्म के रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाई है। दंगल का लाइफटाइम कलेक्शन 2070 करोड़ रुपये है।
'धुरंधर 2' क्यों नहीं तोड़ पाई दंगल का रिकॉर्ड
मई 2026 तक, 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) लगभग ₹1700-₹1800+ करोड़ की वैश्विक कमाई के साथ एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर बन गई है, लेकिन यह 'दंगल' (Dangal) के ₹2000+ करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ने में अब तक नाकाम रही। इसकी सबसे पहली वजह है चीन में बड़े पैमाने पर रिलीज न होना, खाड़ी (Gulf Countries) के अहम देशों में इस पर बैन लगना, और इसे 'A' सर्टिफिकेशन मिलना।
-1778475928977.jpg)
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: एक-एक इंच करके 'दंगल' के बेहद करीब पहुंच रही धुरंधर 2, शानदार रहा 52वां दिन
जहां एक तरफ 'दंगल' को चाइना में अपार सफलता मिली थी, जिसका एक कारण वहां आमिर खान की फैन फॉलोइंग भी है। स्पोर्ट्स ड्रामा वहां लंबे समय तक चली थी। वहीं 'धुरंधर 2' (Dhurandhar: The Revenge) चीन में बड़े पैमाने पर रिलीज नहीं हुई और गल्फ देशों में इसके बैन की वजह से भी इसे नुकसान भुगतना पड़ा।
-1778475947318.jpg)
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर 2' ने 8वें रविवार यानी 53वें दिन 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अब तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,794 करोड़ रुपये हो गया है।
खबरें और भी
'धुरंधर 2' के बारे में
धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2) 2026 की एक भारतीय हिंदी-भाषा की जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म (Spy Action Thriller) है, जिसे आदित्य धर (Aditya Dhar) ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है।
इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं; इनमें से कई कलाकारों ने पहली फिल्म वाले अपने ही किरदारों को दोबारा निभाया है।