Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धुंआ में उड़ेगा Dhurandhar 2, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी... इन 5 फिल्मों से टूट जाएगा 3000 करोड़ का रिकॉर्ड!

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 05:28 PM (IST)

    आदित्य धर की धुरंधर 2 अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने पांच बड़ी फिल्में आ रही हैं। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ेंगी ये पांच फिल्में। फोटो क्रेडिट- एक्स

    धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ेंगी ये पांच फिल्में। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर की सफलता के बाद अब धुरंधर 2 नया इतिहास रच रही है। पहली फिल्म ने 800 करोड़ के ऊपर कमाई की थी, जबकि धुरंधर 2 दुनियाभर में 1800 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है।

    रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे सितारों से सजी धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) पहली ऐसी फिल्म है जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।

    ऐसे में फिल्मी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि आखिर कौन सी फिल्में हैं जो धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। बता दें कि धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की रेस में फिलहाल पांच ऐसी फिल्में हो सकती हैं। चलिए आपको आने वाले समय में रिलीज होने वाली पांच फिल्मों (5 Upcoming Movies) के बारे में बताते हैं जो शायद बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दे...

    रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1)

    नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर रामायण का पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज हो रही है। 4000 करोड़ी फिल्म को लेकर बज तेज है और उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करेगी।

    खबरें और भी

    पहला पार्ट- दीवाली 2026

    दूसरा पार्ट- दीवाली 2027

    स्टार कास्ट- रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, सनी देओल, यश, रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल

    टॉक्सिक (Toxic)

    मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में एक नाम केजीएफ स्टार यश की टॉक्सिक (Toxic) भी है। यह फिल्म पहले धुरंधर 2 के साथ 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन खाड़ी देशों में टेंशन की वजह से एक्शन थ्रिलर की रिलीज डेट टाल दी गई। अब यह फिल्म 4 जून को आ रही है। इस फिल्म के भी ताबड़तोड़ कमाई के उम्मीद हैं।

    रिलीज डेट- 4 जून 2026

    स्टार कास्ट- यश, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी

    Yash

    यह भी पढ़ें- 'अगर Dhurandhar 2 नहीं होती तो...', रणवीर सिंह की फिल्म के चलते Dacoit को हुआ नुकसान? अदिवि शेष ने किया रिएक्ट

    राका (Raaka) 

    अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म राका को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। 700 करोड़ रुपये में बन रही फिल्म को बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है। जब फिल्म से एक्टर का पहला लुक सामने आया तो यह चारों ओर छा गई।

    रिलीज डेट- 2026

    स्टार कास्ट- दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, जान्हवी कपूर, मृणाल ठाकुर

    वाराणसी (Varanasi)

    एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म वाराणसी भी खूब सुर्खियों में है। फिल्म की पहली झलक भर ने ही दर्शकों के बीच उत्सुकता जगा दी थी। फिल्म पौराणिक कहानी पर आधारित है। इस फिल्म से सालों बाद प्रियंका चोपड़ा कमबैक कर रही हैं।

    रिलीज डेट- 7 अप्रैल 2027

    स्टार कास्ट- महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा, पृथ्वीराज सुकुमारन

    पुष्पा 3 (Pushpa 3)

    पुष्पा और पुष्पा 2 की कामयाबी के बाद अल्लू अर्जुन पुष्पा 3 लाने की भी तैयारी में हैं। पहली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। अब तीसरे पार्ट से भी पुष्पाराज उर्फ अल्लू अर्जुन धमाल मचाएंगे या नहीं, यह फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

    रिलीज डेट- 2028

    स्टार कास्ट- अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना

    Pushpa 2

    बता दें कि धुरंधर और धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अब रणवीर सिंह की फिल्मों का ये रिकॉर्ड कौन सी नई फिल्म तोड़ेगी, यह आने वाले समय में पता चलेगा।

    यह भी पढ़ें- 4 महीनों में ही Dhurandhar उखाड़ फेंकेगी YRF का सिंहासन, 6 स्पाई फिल्मों पर भारी पड़ गई 3000 करोड़ी मूवी