Dhurandhar 2 के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि, 18वें दिन छुआ जादुई आंकड़ा; बनी पहली बॉलीवुड फिल्म
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने रिलीज के मात्र 18 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये कमाल कर दिखाया है। ...और पढ़ें
-1775392492685_m.webp)
धुरंधर 2 के सीन में रणवीर (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लगभग दो दशक पहले ही '100 करोड़ क्लब' शब्द का प्रचलन शुरू हुआ था। यह मौका था आमिर खान की फिल्म 'गजनी' (Ghajini) का जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की घरेलू कमाई की थी।
इससे पहले 'डिस्को डांसर', 'हम आपके हैं कौन' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी फिल्मों ने 100 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन इसमें ओवरसीज कलेक्शन जुड़ा हुआ था। किसी भारतीय फिल्म के लिए केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूना अविश्वसनीय था।
यह भी पढ़ें- Ranveer Singh नहीं...आदित्य धर ने इस शख्स को बताया Dhurandhar की 'आत्मा', तारीफ में लिखा लंबा-चौड़ा नोट
लेकिन धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने ये कर दिखाया है। यह सोचना वाकई हैरान करने वाला है कि महज 18 सालों में कोई हिंदी फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू रही है।
कितना रहा धुरंधर 2 का कलेक्शन?
धुरंधर: द रिवेंज ने 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में अपने 18वें दिन ही भारतीय बाजार में 1000 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया। इसके साथ ही फिल्म उस खास क्लब में शामिल हो गई है जिसमें सिर्फ दो अन्य फिल्में - बाहुबली 2 और पुष्पा 2 ही शामिल हैं।
-1775392843602.jpg)
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' ने अपने पहले दो हफ्तों में भारत में 938 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई में 20% से अधिक की बढ़ोतरी हुई और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21.55 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार (4 अप्रैल) को इसका प्रदर्शन और भी बेहतर रहा। इसने 25.65 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इसके साथ ही 17 दिनों के बाद फिल्म की कुल कमाई 985 करोड़ रुपये हो गई।
खबरें और भी
स्पाई थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल
वहीं अभी तक के आंकड़े जोड़े तो स्पाई थ्रिलर ने (शाम 4 बजे तक) 17 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई के साथ 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इसकी रफ्तार को देखते हुए, अगर 'धुरंधर 2' अपना प्रदर्शन खत्म होने से पहले 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेती है तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी।
-1775392862037.jpg)
दंगल और पठान से कितना आगे?
हिंदी फिल्म के लिए यह उपलब्धि कितनी चौंकाने वाली है इसका अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि शाह रुख खान की रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान ने तीन साल पहले इसकी आधी कमाई ही की थी। इसी तरह आमिर खान की फिल्म दंगल जिसने छह साल से अधिक समय तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राज किया ने इसकी एक तिहाई से थोड़ी अधिक कमाई की थी। धुरंधर 2 ने इसी के साथ दो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दो से तीन गुना अधिक कमाई की है।