Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Lifetime Collection: ऐतिहासिक कमाई कर 'पवेलियन' लौटी 'धुरंधर 2', दो महीने में Box Office पर छापे करोड़ों

    Updated: Sat, 30 May 2026 03:37 PM (IST)

    रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 जल्द ही भारत में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। उसके पहले आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ कमाकर 'धुरंधर 2' थिएटर्स ...और पढ़ें

    'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2', 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसके बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धुआं काट रखा था। पहले दिन से ही फिल्म शानदार कमाई कर रही थी। वहीं मई में इसने थिएटर्स में 2 महीने भी पूरे कर लिए थे।

    अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। इसके पहले आइए जानते हैं फिल्म ने दुनियाभर में कितनी कमाई की और यह भारत की सबसे कमाऊ फिल्म दंगल (Dangal) से कितना पीछे रह गई।

    'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सैकनिल्क के मुताबिक 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग करने वाली धुरंधर 2 शुरुआती 20 दिनों तक डबल डिजीट में कमाई करती रही। इसके बाद 45 दिनों तक करोड़ों में पैसे छापती रही। इसके बाद भी फिल्म थिएटर्स में लगातार चलती रही। भूत बंगला, दृश्यम 2, कृष्णावतारम् जैसी बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बावजूद धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने अच्छा प्रदर्शन किया।

    ranveer singh (11)

    हालांकि अब दो महीने से ज्यादा वक्त बाद कई थिएटर्स से फिल्म उतर चुकी है और अपनी डिजीटल रिलीज की तैयारी कर रही है। वहीं कुछ थिएटर्स में फिल्म बहुत कम शोज के साथ चल रही है। आज फिल्म का 72वां दिन है और इस दिन फिल्म ने 0.10 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    इसी के साथ 'धुरंधर 2' का नेट इंडिया कलेक्शन 1,148 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,812 करोड़ रुपये हो गया है।

    धुरंधर 2 नेट इंडिया कलेक्शन- 1,148 करोड़ रुपये

    धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 1,812 करोड़ रुपये

    dhurandhar 2 (5)

    नहीं तोड़ पाई दंगल का रिकॉर्ड?

    1800 करोड़ पार करने के साथ ही 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) भारत की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। आमिर खान की 'दंगल' अब भी 2000 करोड़ के साथ नंबर 1 पर बनी हुई है। धुरंधर 2, दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ ही कदम दूर रह गई।

    खबरें और भी

    'धुरंधर 2' के बारे में

    धुरंधर: द रिवेंज 2026 की एक भारतीय हिंदी-भाषा की जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म (Spy Thriller) है, जिसे आदित्य धर (Aditya Dhar) ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

    यह 2025 की फिल्म धुरंधर का सीक्वल है और इस डुओलोजी की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- Sanjay Dutt की एक और कल्ट फिल्म का बन रहा सीक्वल, बॉक्स ऑफिस पर खलनायक की होगी 'कांटेदार' टक्कर