विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranveer Singh ने किया अपनी ही मूवी का शिकार, Dhurandhar 2 कमाई में बनी नंबर-2

Published: Mon, 30 Mar 2026 02:40 PM (IST)

धुरंधर 2 ने कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़ने के बाद रणवीर सिंह ने अब अपनी ही ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

धुरंधर 2 रिकॉर्ड कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

धुरंधर 2 रिकॉर्ड कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. धुरंधर 2 की रिकॉर्डतोड़ कमाई है जारी

  2. 11वें दिन फिल्म ने किया बंपर कलेक्शन

  3. रणवीर सिंह की ये ब्लॉकबस्टर मूवी रह गई पीछे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इस वक्त कामयाबी के रथ पर सवार होकर आगे बढ़ रही है। हर दिन कमाई के मामले में धुरंधर द रिवेंज रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। अब धुरंधर 2 ने रणवीर की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को निशाना बनाया है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में उसका शिकार किया है। 

इसके साथ ही अब धुरंधर द रिवेंज हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं कि धुरंधर 2 कौन सी मूवी पर भारी पड़ी है।

धुरंधर 2 ने तोड़ा धुरंधर 1 का रिकॉर्ड

दरअसल रणवीर सिंह के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार बीते साल 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस स्पाई थ्रिलर का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1350.83 करोड़ रहा था। अब धुरंधर द रिवेंज इसे पछाड़ दिया है। रिलीज के 11 दिन के भीतर धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 1352.42 करोड़ का कारोबार कर लिया है और इस तरह से धुरंधर 2 ने पार्ट-1 के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में 37 साल बाद आया ये आइकॉनिक गाना, अब ओरिजिनल सिंगर ने सॉन्ग सुन दिया ऐसा रिएक्शन

dhurandhartherev

इसके साथ ही अब रणवीर सिंह की धुरंधर 2 हिंदी सिनेमा की ग्लोबली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी मूवी भी बन गई है। बता दें कि पहले स्थान पर अब भी आमिर खान की साल 2016 में रिलीज होने वाली फिल्म दंगल का नाम शामिल है, जिसने वर्ल्डवाइड 1968.03 करोड़ का कलेक्शन किया था।

DHURANDHAR2 (3)

ऐसे में धुरंधर 2 की पूरी कोशिश रहेगी कि वह दंगल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दे। हालांकि, जिस हिसाब से फिलहाल धुरंधर द रिवेंज कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है, उससे ये साफ जाहिर होता है कि ये फिल्म दंगल को भी पछाड़ती हुई नजर आ सकती है। 

धुरंधर 2 के कीर्तिमान

रिलीज के पहले दिन से ही, जिसमें पेड प्रीव्यू भी शामिल हैं। इस स्पाई-एक्शन एंटरटेनर ने बॉक्स ऑफिस पर एक सुनामी ला दी हैऔर दुनियाभर में ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो पहले कभी नहीं बने। इसकी डिटेल्स इस प्रकार है-

  • सबसे ज्यादा पेड प्रीव्यू कलेक्शन

  • सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन

  • पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई

  • सबसे तेज ₹1000 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सिर्फ एक हफ्ते के अंदर ही, यह अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई, जिसने भारतीय सिनेमा की वैश्विक सफलता के पैमाने की परिभाषा को बदलकर रख दिया है।

यह भी पढ़ें- 'बाहुबली' का सिंहासन खा गया 'हमजा'! Dhurandhar 2 ने तोड़ा प्रभास का 9 साल पुराना रिकॉर्ड; मेकर्स ने किया रिएक्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।