Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 ने रचा इतिहास, 2 घंटे में रणवीर की फिल्म ने कमा डाले करोड़ों; विदेशों में भी धड़ाधड़ बिकीं टिकटें

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 04:53 PM (IST)

    Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 द रिवेंज ट्रेलर रिलीज के साथ नया धमाका लेकर आई। पहले विदेशों में धुआंधार कमाई कर रही थी और ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 द रिवेंज की एडवांस बुकिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    धुरंधर 2 द रिवेंज की एडवांस बुकिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म धुरंधर 2 द रिवेंज (Dhurandhar 2 The Revenge) की रिलीज को अभी सिर्फ 12 दिन बचे हैं। चार महीने पहले धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी। अब धुरंधर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचने वाला है।

    यह हम नहीं, बल्कि धुरंधर द रिवेंज का एडवांस कलेक्शन बता रहा है। धुरंधर 2 की USA में एडवांस बुकिंग तो पहले ही शुरू हो गई थी। 7 मार्च को फिल्म के ट्रेलर (Dhurandhar 2 Trailer) रिलीज के साथ भारत में भी एडवांस बुकिंग की खिड़की खुल गई है। 

    एडवांस बुकिंग में धुरंधर 2 ने मारी बाजी

    भारत में जैसे ही धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हुई, वैसे ही बुक माय शो पर रणवीर सिंह की फिल्म ट्रेंड करने लगी। इस फिल्म ने मात्र 2 घंटे में करोड़ों की कमाई करके इतिहास रच दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि प्रीमियर शो के लिए धड़ाधड़ टिकटें चंद घंटों में ही बिक गई हैं।

    धड़ाधड़ बिक रही हैं टिकटें

    धुरंधर 2 इसी महीने की 19 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू है जिसकी एडवांस बुकिंग होनी भी शुरू हो गई है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, धुरंधर द रिवेंज बुक माय शो पर ट्रेंड कर रहा है और हर घंटे 7.5 हजार टिकटें बिक रही हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 The Revenge Trailer: 'हिंदू बहुत ही डरपोक...', लियारी का बादशाह बन हमजा हुआ खतरनाक, धांसू ट्रेलर OUT

     

    दो घंटे में धुरंधर 2 ने रचा इतिहास

    वहीं, सैकनिल्क की मानें तो धुरंधर द रिवेंज ने दुनियाभर में एडवांस कमाई से इतिहास रच दिया है। फिल्म ने सिर्फ दो घंटे से भी कम समय में देश भर में 4 करोड़ रुपये के टिकट बेच डाले हैं। सिर्फ तीन नेशनल चेन PVR, INOX और सिनेपोलिस में धुरंधर 2 की 35 हजार से ज्यादा टिकटें बिकी हैं जिससे कमाई 2.5 करोड़ रुपये हुए हैं। 

    Ranveer Singh Dhurandhar 2

    विदेशों में भी छाई धुरंधर 2

    USA में धुरंधर 2 को लेकर क्रेज तगड़ा है। भारत से पहले ही अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। इस फिल्म ने 6 मार्च तक 7 करोड़ रुपये से ऊपर का कलेक्शन किया था। 7 मार्च तक USA में प्रीमियर, ओपनिंग और वीकेंड कलेक्शन को मिलाकर कमाई 9 करोड़ रुपये के आसपास हो गई है। 

    यह भी पढ़ें- Alia Bhatt और रणवीर सिंह के बीच खत्म हुए गिले-शिकवे, Dhurandhar 2 के ट्रेलर पर 'रानी' ने बरसाया प्यार