Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 1800 करोड़ी फिल्म का टूटेगा घमंड? 'धुरंधर 2' की नहीं थम रही कमाई की सुनामी

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 09:26 AM (IST)

    'धुरंधर 2' की आंधी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म को 'दंगल' से पहले एक और बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बस 9 करोड़ और च ...और पढ़ें

    'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 33 / फोटो- Instagram

    'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 33 / फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की रफ्तार को बॉक्स ऑफिस पर रोकना अब बेहद मुश्किल हो रहा है। इस फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुए तकरीबन 33 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस का सिंहासन छोड़ने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है।

    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम रिकॉर्ड ब्रेक करने के बाद भी 'धुरंधर 2' की कमाई की आंधी थमी नहीं है। अब यह फिल्म आमिर खान की 'दंगल' से पहले एक और बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म का शिकार करने की तैयारी में है। इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रणवीर सिंह की मूवी को सिर्फ 9 करोड़ रुपये और चाहिए। आखिर कौन सी है वह 1800 करोड़ी मूवी, जिसका रिकॉर्ड तोड़ने चली है 'धुरंधर 2'? आइए नीचे विस्तार से जानते हैं:

    एक और इतिहास रचने को तैयार है 'धुरंधर 2'

    यह तो हम सभी देख चुके हैं कि 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रही है। फिल्म इंडिया में जहां ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है, तो वहीं वर्ल्डवाइड लेवल पर भी यह किसी इंडियन फिल्म को आगे निकलने नहीं दे रही है। 32 दिनों के अंदर जहां वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 1778.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, तो वहीं रिलीज के 33वें दिन भी 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में अपनी धाक जमाकर रखी।

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने सोमवार तक ग्लोबली 1791.42 करोड़ रुपये का सॉलिड बिजनेस कर लिया है। फिल्म अब जल्द ही 1800 करोड़ के क्लब में शामिल होकर एक नया इतिहास लिखने की तैयारी कर रही है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के गले की फांस बनी Bhooth Bangla, 4 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस मचाया तांडव; कमाई से किया हैरान

    dhurandhar 2 worldwide collection day 33

    'दंगल' से पहले होगा इस ब्लॉकबस्टर का शिकार

    रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और संजय दत्त स्टारर 'धुरंधर 2' आमिर खान की 'दंगल' तक पहुंचने से पहले जिस बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड ब्रेक करने की तैयारी कर रही है, वह प्रभास की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' (Baahubali 2) है। 'बाहुबली 2' का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 1800 करोड़ रुपये के आसपास है। इस मूवी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब 'धुरंधर 2' को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 9 करोड़ रुपये की कमाई और करनी है।

    dhurandhar 2 worldwide collection day 29

    रणवीर की स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' जैसे ही 9 करोड़ रुपये और कमाकर 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ेगी, यह 'दंगल' के बाद इंडियन सिनेमा की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 'दूसरी सबसे बड़ी फिल्म' बन जाएगी। आपको बता दें कि इस फिल्म ने अकेले ओवरसीज मार्केट में ही कुल 452.6 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office: एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धुआं काट रही 'धुरंधर 2', सोमवार को भी करोड़ों में कलेक्शन