Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Worldwide Collection: मंगलवार को 'धुरंधर 2' ने फिर दिखाए तेवर, 27वें दिन कमाई में आया तगड़ा उछाल

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 10:22 AM (GMT+05:30)

    रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की वर्ल्डवाइड कमाई में मंगलवार को 27वें दिन काफी उछाल देखने को मिला है। यह दो बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस डे-27/ फोटो - Instagram

    धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस डे-27/ फोटो - Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करवा चुकी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करके रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म जहां भारत की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन चुकी है, वहीं वर्ल्डवाइड लेवल पर भी इस स्पाई थ्रिलर मूवी की कमाई बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है।

    सोमवार तक दुनियाभर में लगभग 1718 करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली इस फिल्म का मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर भारी दबदबा देखने को मिला। अब यह फिल्म भारतीय सिनेमा की दो सबसे बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 2 की कुर्सी पर बैठने के लिए कमर कस चुकी है।

    मंगलवार की छुट्टी से भरा मेकर्स का खाता

    रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का रन-टाइम भले ही लंबा हो, लेकिन यह मूवी दर्शकों को सिनेमाघरों में एक सेकंड के लिए भी बोर होने का मौका नहीं दे रही है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 27वें दिन मंगलवार की छुट्टी का फिल्म को पूरा-पूरा फायदा मिला है।

    इस फिल्म ने मंगलवार को दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में तकरीबन 9.31 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है, जो रिलीज के चौथे हफ्ते में किसी भी हिंदी फिल्म के लिए बेहतरीन आंकड़े हैं। इसके साथ ही 'धुरंधर 2' का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1,727.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के लिए शुभ रहा मंगलवार, Box Office पर छापे करारे नोट

    dhurandhar 2 worldwide total collection

    दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनने को तैयार है 'धुरंधर 2'

    रणवीर सिंह, सारा अर्जुन और संजय दत्त स्टारर 'धुरंधर 2' साल 2026 की वर्ल्डवाइड दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म तो पहले ही बन चुकी है, लेकिन अब यह मूवी 'दंगल' के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए भी तैयार है। स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' को अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) के 1,742.10 करोड़ रुपये के लाइफटाइम रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अब महज 14.17 करोड़ रुपये का आंकड़ा और पार करना है।

    dhurandhar 2 worldwide collection day 27

    वहीं, प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' (Baahubali 2) को पछाड़ने के लिए इस मूवी को 60.13 करोड़ रुपये और कमाने हैं।हालांकि, इस हफ्ते 'धुरंधर 2' की कमाई की रफ्तार पर ब्रेक लगाने और बॉक्स ऑफिस पर सीधी चुनौती देने के लिए अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 'धुरंधर 2' इन बड़े रिकॉर्ड्स को कितनी जल्दी अपने नाम कर पाती है।

    यह भी पढ़ें- 'मंडे तक फिल्म फ्लॉप...', Dhurandhar 2 की बुराई कर रहा था बॉलीवुड! इस डायरेक्टर ने खोली इंडस्ट्री की पोल