Dhurandhar 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में 'धुरंधर 2' का दिखा रौद्र रूप, नौंवे दिन फिल्म ने किया धांसू कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए धुरंधर 2 ने कई बड़ी फिल्मों ...और पढ़ें
-1774670667902_m.webp)
कितना रहा धुरंधर 2 का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग कलेक्शन से लेकर वीकेंड के अलावा वीक डेज में भी सिनेमाघरों में हाउसफुल शो तक, आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी अपनी रफ्तार बरकरार रखी है।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार 102.55 करोड़ की ओपनिंग ली। वहीं दूसरे दिन इसका कलेक्शन 80.72 करोड़ और तीसरे और चौथे दिन 113 करोड़ और 114.85 करोड़ रुपये रहा। इस तरह फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता 624.47 करोड़ रुपये के साथ खत्म किया।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Day 8: वर्किंग डे में धुरंधर 2 का फुलऑन धमाका, 8वें दिन छापे करारे नोट
कितना रहा धुरंधर 2 का कलेक्शन?
वहीं दुनियाभर में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने ग्लोबली अभी तक 1128.99 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। वहीं वीकेंड होने की वजह से ये आंकड़ा अभी और ऊपर जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक धुरंधर 2 इस वीकेंड 12 से 13 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।
-1774671496370.jpg)
इसी के साथ ही मूवी ने सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म का ग्लोबली बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और आर माधवन भी अहम रोल में नजर आए।
क्या धुरंधर 2 की कहानी?
फिल्म की कहानी जासूस हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) के शुरुआती जीवन, ट्रेनिंग और भारत के लिए पाकिस्तान में खतरनाक मिशन को दिखाती है। पहले पार्ट में खूंखार बदमाश रहमान डकैत की मौत और रणवीर सिंह का उसके गैंग में घुसना दिखाया गया है। अब दूसरे पार्ट में हमजा पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड पर कब्जा करने और नोटबंदी, राजनीतिक साजिशों व निजी बदले की कहानी को आगे बढ़ाता है।