विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 Worldwide: आमिर खान की 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने से चंद कदम दूर फिल्म, 51वें दिन काटा गदर

Published: Sat, 09 May 2026 09:14 AM (IST)Updated: Sat, 09 May 2026 10:31 AM (IST)

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और अपने आठवें हफ्ते में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर' (Dhurandhar) फ्रेंचाइज एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में, फिल्म निर्माताओं ने 'धुरंधर 3' को लेकर बड़ा हिंट दिया था। इससे ये जानकारी मिलती है कि स्पाई थ्रिलर की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। वहीं इन सब चर्चाओं के बीच धुरंधर 2 अभी भी अपना जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकार रखे हुए है।

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हुए 8 हफ्ते

फिल्म अपने आठवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है और कई फिल्मों से कड़ी टक्कर का सामना कर रही है। इसके बावजूद, यह टिकटों की बिक्री में अपनी रफ्तार बनाए रखने की कोशिश कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा इसने दुनियाभर में भी कमाई के मामले में अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है।

Dhurandhar (25)

यह भी पढ़ें- 'Dhurandhar खत्म नहीं हुई...' साल के आखिरी में होगा बड़ा धमाका, मेकर्स का इशारा; सरप्राइज के लिए हो जाइए तैयार

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 51वें दिन आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' ने भारत में 0.42 करोड़ (42 लाख ) रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस तरह भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 1,141.09 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही, फिल्म का ग्रास कलेक्शन 1,365.71 करोड़ रुपये हो गया है।

कितना रहा 51वें दिन का कलेक्शन?

वहीं, विदेशों में फिल्म ने 51वें दिन 0.05 करोड़ रुपये कमाए, जिससे रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म का ग्रास कलेक्शन 426.40 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही, 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,792.11 करोड़ रुपये हो गया है। अब इसका पूरा टारगेट 1800 करोड़ रुपये के कलेक्शन पर है। आइए एक नजर डालते हैं धुरंधर 2 के कलेक्शन पर...

पहला सप्ताह: 674.17 करोड़ रुपये
दूसरा सप्ताह: 263.65 करोड़ रुपये
तीसरा सप्ताह: 110.60 करोड़ रुपये
चौथा सप्ताह: 54.70 करोड़ रुपये
पांचवां सप्ताह: 19.52 करोड़ रुपये
छठा सप्ताह: 12.45 करोड़ रुपये
सातवां सप्ताह: 5.58 करोड़ रुपये
51वां दिन (आठवां शुक्रवार): 0.42 करोड़ रुपये
कुल: 1,141.09 करोड़ रुपये

Ranveer (54)

वहीं बीते दिनों निर्माताओं ने घोषणा की थी कि वो मई के महीने में अभी इसकी ओटीटी रिलीज का कोई प्लान नहीं बना रहे हैं। इस हिसाब से धुरंधर 2 के पास परफॉर्म करने के लिए पूरा एक महीना बाकी है। एक उम्मीद ये भी है कि धुरंधर 2 दुनियाभर में कमाई के मामले में दंगल को पीछे छोड़ सकती है। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' (2016) ने दुनिया भर में कुल 2,070 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें- 1900 करोड़ कमाने के बाद Dhurandhar 2 का OTT पर दिखेगा 'अनदेखा' अवतार, वायरल पोस्ट देख उछल पड़ेंगे आप