Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar Collection Day 19: मंगलवार को महाबली बना धुरंधर, कमाई से इस मूवी का कर दिया तख्ता पलट

    Updated: Tue, 23 Dec 2025 09:48 PM (IST)

    Dhurandhar Box Office Day 19: निर्देशक आदित्य धर की लेटेस्ट फिल्म धुरंधरकमर्शियल तौर पर अपनी धाक जमाने में कामयाब रही है। वीकडे में भी इस फिल्म की कमा ...और पढ़ें

    धुरंधर ने कर डाला कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    धुरंधर ने कर डाला कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. धुरंधर ने 19वें दिन की इतनी कमाई

    2. रणवीर सिंह की मूवी ने किया कमाल

    3. तोड़ डाला इस मूवी का रिकॉर्ड

    एंटरटेनमेंटडेस्क, नई दिल्ली। Dhurandhar Box Office Collection Day 19: मौजूदा समय में अगर कोई फिल्म सिनेमाघरों में ऑडियंस का एंटरटेन कर रही है तो उसका नाम धुरंधर है। रणवीर सिंह स्टारर इस मूवी ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई है और ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया है। वीकेंड के बाद वर्किंगडे में भी धुरंधर का धमाका देखने को मिल रहा है। 

    अपनी बेहतरीन कहनी के दम पर इस स्पाई थ्रिलर ने सही मायनों में जनता का दिल जीत लिया है और कमाई में बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंसहै। नॉनहॉलिडेमें भी इसके कलेक्शन की रफ्तार धीमी होने का नाम नहीं ले रही है। इसका अंदाजा आप धुरंधर के रिलीज के 19वें दिन के बंपर कमाई के जरिए से आसानी से लगा सकते हैं।

    19वें दिन भी धुरंधर का धमाका जारी

    रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर जल्द ही रिलीज का तीसरा सप्ताह पूरा कर लेगी। लेकिन अब भी इस मूवी की डबलडिजिट में कमाई लगातार हो रही है, जो अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। वीकडे में जिस रफ्तार से धुरंधर नोट छापती हुई आगे बढ़ रही है, उस आधार पर ये मूवी आने वाले समय में हिंदी सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनती हुई नजर आएगी।

    dhurandharday17collection

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Day 18: सोमवार को धुरंधर पर बरसी भोले शंकर की कृपा, नोटों की हुई झमाझम बारिश

    रिलीज के 19वें दिन धुरंधर ने एक बार फिर से बंपरकलेक्शन करके दिखाया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार मगंलवार को इस मूवी ने 18 करोड़ हुआ है, जो सोमवार की तुलना में अधिक है। मंगलवार की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब धुरंधर का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 615 करोड़ से ज्यादा हो गया है।

    खबरें और भी

    dhurandharboxoffice

    इसके साथ ही अब धुरंधर ने विक्की कौशल की इस साल आई ऑल टाइम ब्लॉकबस्टरमूवीछावा के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है और अब धुरंधर 2025 की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इस तरह से रणवीर सिंह की फिल्म ने अब अपने नाम एक बड़ा कीर्तिमान रच दिया है।

    धुरंधर तोड़ेगी इन दो मूवीज का रिकॉर्ड

    छावा को पछाड़ने के बाद अब धुरंधर के निशाने पर हिंदी सिनेमा को दो और बड़ी ब्लॉकबस्टरमूवीज शामिल हैं, जिनमें जवान और स्त्री 2 का नाम शामिल है। आने वाले क्रिसमस के फेस्टिव सीजन में धुरंधर बड़ी ही आसानी से इन दोनों फिल्मों को कमाई के मामले में मात देती हुई नजर आएगी। बता दें कि जवान हिंदी सिनेमा की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक 643 करोड़ कलेक्शन करने वाली फिल्म है, जबकि दूसरे नाम 627 करोड़ की कमाई के साथ स्त्री 2 बनी हुई है। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar Worldwide Collection: शिकारी बन चुका है 'धुरंधर', 18वें दिन की कमाई से जानकर रह जाएंगे शॉक्ड