Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar Box Office Day 3: धुरंधर निकला फायर! तीसरे दिन धुआंधार कमाई से हथिया लिया पूरा बॉक्स ऑफिस

    Updated: Sun, 07 Dec 2025 09:17 PM (IST)

    Dhurandhar Collection Day 3: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाए हुए हैं। रिलीज के तीसरे दिन इस मूवी ने ऐतिहासिक कमाई कर ...और पढ़ें

    धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर ने जमाया कब्जा

    2. तीसरे दिन फिल्म ने कर डाली ऐतिहासिक कमाई

    3. ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ के करीब धुरंधर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dhurandhar Box Office Report: शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म धुरंधर को रिलीज किया गया। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना जैसे अभिनेताओं से सजी ये फिल्म फिलहाल थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। 

    कमाई के मामले में पहले दो दिन में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली धुरंधर ने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर तख्ता पलट कर दिया है। रविवार को ऐतिहासिक कलेक्शन कर धुरंधर ने हर किसी को चौंका दिया है। आइए जानते हैं कि ओपनिंग वीकेंड में इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का बिजनेस कितना हुआ है। 

    बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का कब्जा

    फ्राइडे और शनिवार को धुरंधर ने उम्मीद के मुताबिक कमाई करके दिखाई। माना जा रहा था कि रविवार को धुरंधर के कलेक्शन में बपंर उछाल देखने को मिलेगा और फिलहाल ऐसा ही कुछ होता हुआ नजर भी आया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार संडे को धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 40 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है, जो फिल्म के पिछले तीन दिनों के कमाई में सबसे अधिक है। 

    dhurandhar

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar Worldwide Collection: बवंडर है 'धुरंधर'! विदेशों में मचाई धूम ,2 दिन में 100 करोड़ कमाने के एकदम करीब

    इसके साथ ही अब धुरंधर का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ के करीब पहुंच गया है, जोकि ओपनिंग वीकेंड में किसी भी फिल्म के लिए एक रिकॉर्डतोड़ कमाई का आंकड़ा है। इस तरह से रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर ने रिलीज के पहले तीन दिनों के भीतर भरपूर मात्रा में नोट छापे हैं। 

    खबरें और भी

    dhurandhar3

    साफतौर पर कहा जाए तो धुरंधर ने अपनी शानदार कहानी और स्टार कास्ट की कमाल की एक्टिंग के दम पर हर किसी का दिल जीत लिया है। यही वजह है जो फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में धुरंधर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तो धराशयी करती दिखाई देगी। 

    धुरंधर के आगे सब फेल

    निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर जिस तरह से फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती हुई आगे बढ़ रही है, उस हिसाब से ये इस साल की सबसे बड़ी हिट छावा, सैयारा और कांतारा चैप्टर 1 को धूल चटाती हुई नजर आ सकती है। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office: धुरंधर के आगे दुम दबाकर भागी ये फिल्में, 2 दिन के अंदर तोड़ा 9 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड