Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विदेशों में बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ी Dhurandhar, कमाई में तोड़ेगी इस ब्लॉकबस्टर का रिकॉर्ड

    Updated: Mon, 29 Dec 2025 03:29 PM (IST)

    Dhurandhar Overseas Collection: फिल्म धुरंधर का धमाल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बखूबी देखने को मिल रहा है। रणवीर सिंह स्टारर इस मूवी ने अब तक ओ ...और पढ़ें

    धुरंधर का ओवरसीज कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    धुरंधर का ओवरसीज कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ओवरसीज धमाल मचा रही है धुरंधर

    2. धुरंधर ने विदेशों में किया शानदार कलेक्शन

    3. इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर इस वक्त कामयाबी के रथ पर सवार होकर आगे बढ़ रही है। सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी धुरंधर कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। फिल्म ने बंपर कलेक्शन कर हर किसी को हैरान किया है, जिससे ये साफ होता है कि ओवरसीज भी धुरंधर को ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    ऐसे में आइए जानते हैं कि सुपरस्टार रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर ने अब तक विदेशों में कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है और आने वाले समय में ये स्पाई थ्रिलर फिल्म कौन सी ब्लॉकबस्टर को पछाड़ते हुए नजर आएगी। 

    ओवरसीज छाई धुरंधर 

    5 दिसंबर को धुरंधर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। पहले दिन से लेकर 24वें दिन तक ये मूवी बंपर तरीके से कमाई करती हुई नजर आई है। भारतीय बॉक्स ऑफिस के अलावा वर्ल्डवाइड धुरंधर ने जमकर नोट छापे हैं, जिसमें फिल्म की ओवरसीज कमाई का अहम योगदान रहा है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office: संडे को फिर से दहाड़ा धुरंधर, 24वें दिन कमाई हुई सुपरफास्ट

    dhuran

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोमवार को धुरंधर के अब तक के ओवरसीज कलेक्शन की ताजा जानकारी सोशल मीडिया पर साझा किया है। तरण के मुताबिक धुरंधर ने अब तक रिलीज के 24 दिन के भीतर के विदशों में 237.84 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर लिया है।

    खबरें और भी

    इन आंकड़ों को मद्देनजर रखते हुए ये साफ कहा जा सकता है कि ओवरसीज मार्केट में धुरंधर का सिक्का चला है और आने वाले दिनों में भी इसका यही धमाल जारी रहने वाला है। 

    धुरंधर के सामने इस ब्लॉकबस्टर का रिकॉर्ड

    हिंदी सिनेमा की तरफ से अगर किसी फिल्म ने ओवरसीज सबसे अधिक कमाई की है तो वह आमिर खान की ब्लॉकबस्टर दंगल है, जिसने विदेशों में ऐतिहासिक 1430 करोड़ का कारोबार किया था। हालांकि, वहां तक पहुंचना धुरंधर के लिए काफी टफ टास्क रहेगा। लेकिन अगर धुरंधर ओवरसीज 256 करोड़ के आंकड़े को छू लेती है तो वह रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ देगी। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar Worldwide Collection: क्या करके मानेगा धुरंधर! संडे के तूफान से हिला डाला बॉक्स ऑफिस का मीटर