Dhurandhar Box Office: बॉर्डर 2 के सामने सीना तान खड़ा धुरंधर, 53 दिन बाद कमाई में लेकर आई नई सुनामी
Dhurandhar Box Office Day 53: फिल्म धुरंधर अभिनेता सनी देओल की लेटेस्ट फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर हार मानने को तैयार नहीं है। रिलीज ...और पढ़ें

धुरंधर बॉक्स ऑफिस अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर की वापसी
900 करोड़ के करीब रणवीर सिंह की मूवी
गणतंत्र दिवस पर फिल्म ने की इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में अपने अंतिम दिन काट रही है। लेकिन फिर भी कमाई के मामले में अभी भी धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर हार मानने को तैयार नहीं है। सनी देओल की लेटेस्ट फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद ये तय माना जा रहा था कि धुरंधर का कलेक्शन नीचे की तरफ गिरेगा।
लेकिन सोमवार को जिस तरह से इस स्पाई थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर कमबैक किया है, उसे मद्देनजर रखते हुए ये कहा जा सकता है कि बॉर्डर 2 के सामने धुरंधर सीना तान खड़ा है। आइए जानते हैं कि 53वें दिन धुरंधर की कमाई कितनी रही है।
धुरंधर ने 53वें दिन की इतनी कमाई
गणतंत्र दिवस के मौके पर धुरंधर ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के 53वें दिन के कलेक्शन की जानकारी दी है। जिसके आधार पर धुरंधर ने रिपब्लिक डे के खास मौके पर 1.55 करोड़ का कारोबार किया है। बेशक कमाई का ये आंकड़ा बॉर्डर 2 की तुलना में काफी कम है, लेकिन अगर कोई फिल्म रिलीज के 53 दिन बाद इतना बिजनेस करती है तो ये अपने आप में बड़ी बात है।
यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: इस हफ्ते दिखेगा मनोरंजन का महा संगम, थिएटर्स-ओटीटी पर रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज

इसके अलावा तरण ने ये भी बताया है कि बीते दिनों में धुरंधर का कलेक्शन कितना रहा है। रिलीज के 50वें दिन 60 लाख, 51वें दिन 1.10 करोड़, 52वें दिन 1.50 करोड़ और अब 53वें दिन 1.55 करोड़ इस तरह से धुरंधर ने अपनी रिलीज के 8वें वीकेंड में कुल 4.75 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है।
खबरें और भी

इसके अलावा गौर किया जाए धुरंधर के अब तक के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह 890 करोड़ के पार पहुंच गया है और मूवी हर हाल ही में 900 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने की कोशिश में रहेगी।
ओटीटी पर आ रही है धुरंधर
सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। खबरें हैं कि आने वाली 30 जनवरी को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।