Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सुल्तान' पर भारी पड़ गया Dhurandhar का दांव, खतरे में सनी देओल की ब्लॉकबस्टर का रिकॉर्ड

    Updated: Wed, 17 Dec 2025 02:28 PM (GMT+05:30)

    Dhurandhar Worldwide Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर इस वक्त बुलेट ट्रेन की स्पीड से नोट छापती हुई आगे बढ़ रही है। अब इस फिल्म ने वर्ल्डवाइ ...और पढ़ें

    धुरंधर ने तोड़ा सुल्तान का रिकॉर्ड (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    धुरंधर ने तोड़ा सुल्तान का रिकॉर्ड (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. कामयाबी के रथ पर सवार है धुरंधर

    2. कमाई के मामले में बना रही है नए रिकॉर्ड

    3. धुरंधर ने सलमान खान की सुल्तान को पछाड़ा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dhurandhar Collection Record: मौजूदा समय में अगर कोई मूवी कमाई के मामले में गर्दा उड़ाए हुए है तो वह सिर्फ और सिर्फ धुरंधर है। रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई और एक्शन थ्रिलर मूवी ने अब तक रिलीज  12 दिन के भीतर कलेक्शन के मामले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया है। दूसरे हफ्ते के वीक डे में भी ये फिल्म 30 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करती हुई आगे बढ़ रही है और हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। 

    अब खबर आ रही है कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में धुरंधर ने सुपरस्टार सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म सुल्तान (Sultan) को पछाड़ दिया है। इसके बाद इस मूवी का अगला टारगेट सनी देओल की एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर है। पूरा मामला क्या है आइए जानते हैं-

    धुरंधर ने तोड़ा सुल्तान का रिकॉर्ड

    रिलीज के 12वें दिन धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया। दूसरे मंगलवार को इस मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है और ग्लोबली ये आंकड़ा 52 करोड़ से अधिक का रहा है। इसके साथ ही अब तक धुरंधर का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 640.56 करोड़ हो गया है। कमाई के इन आंकड़ों की जानकारी बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के आधार पर ली गई है। 

    dhurandharcollection (4)

    ग्रॉस 640 करोड़ की कमाई करने के साथ ही अब रणवीर सिंह की धुरंधर ने सलमान खान की साल 2016 में आई बहुचर्चित फिल्म सुल्तान का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar Worldwide Collection: हे राम! मंगलवार को धुरंधर ने पलटा पूरा गेम, 12वें दिन तूफानी रफ्तार से हुई कमाई

    दरअसल सुल्तान ने ग्लोबली लाइफटाइम 614.49 करोड़ की कारोबार किया था, इस लिहाज से धुरंधर ने 12वें दिन ही सलमान की मूवी को पछाड़ दिया है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि सुल्तान पर धुरंधर का दांव भारी पड़ गया है। 

    खबरें और भी

    dhurandharday11collection

    जिस हिसाब से फिलहाल धुरंधर की कमाई का सिलसिला देश और विदेश में चल रहा है। उससे ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में ये मूवी और कई बड़े कीर्तिमान रचती हुई नजर आएगी। 

    धुरंधर का अगला निशाना गदर 2

    साल 2023 में फिल्म गदर 2 (Gadar 2) के जरिए अभिनेता सनी देओल ने सिनेमा जगत में जोरदार कमबैक किया था। उनकी ये मूवी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी। गदर 2 ने वर्ल्डवाइड 691.08 करोड़ की कमाई की थी। इस आधार पर धुरंधर का अगला टारगेट अब गदर 2 होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि रिलीज के 13वें दिन धुरंधर सनी देओल की फिल्म को मात दे सकती है। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar हुई ब्लॉकबस्टर तो Akshaye Khannna ने घर में कराई शांति पूजा, सादगी पर तो आप दिल हार बैठेंगे