Dhurandhar Worldwide Collection: विदेशों में दंगल का घमंड तोड़ेगी 'धुरंधर', 32 दिनों की कमाई देख हिल जाएंगे सब
Dhurandhar Worldwide Day 35 Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का भले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कहर कम हुआ हो, लेकिन वर्ल्डवाइड यह फिल्म अब भी शिका ...और पढ़ें

दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने से कितनी पीछे है 'धुरंधर'/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर का कहर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब भले ही कम हो रहा है, लेकिन विदेशों में अभी भी यह स्पाई थ्रिलर फिल्म सभी को अपनी धुन पर ता-ता थैया करवा रही है। इस फिल्म की कमाई दुनियाभर में कम होने का नाम नहीं ले रही है।
फिल्म 'जवान' का 1148 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब 'धुरंधर' अपने आखिरी शिकार के लिए तैयार है, जो आमिर की फिल्म 'दंगल' है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की इस फिल्म ने अभी तक वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का कलेक्शन किया है और 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने से मूवी कितनी दूर है, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:
32 दिनों में 'धुरंधर' ने दुनियाभर में की इतनी कमाई
किसी भी फिल्म के प्रमोशन से ज्यादा वर्ड ऑफ माउथ उसे फायदा दिलाता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' है, जिसकी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत 32 करोड़ से हुई थी, लेकिन इसकी तारीफों ने मूवी को सफलता के शिखर पर पहुंचा दिया और देखते ही देखते यह मूवी हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Collection Day 32: धुरंधर का खेल खत्म! 32वें दिन हुई सबसे कम कमाई
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने महज 32 दिनों के अंदर 1247.1करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। सोमवार को सिर्फ विदेशों में इस फिल्म की कमाई 7 करोड़ तक हुई है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म की कमाई 282 करोड़ की हुई है, जो अभी तक की हाइएस्ट कमाई में से एक है।
खबरें और भी

दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने से इतनी पीछे 'धुरंधर'
कमाई के मामले में फिल्म जवान का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल करने के बाद अब आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' दंगल का गेम बिगाड़ने की तैयारी कर रही है। अगर धुरंधर को बॉलीवुड की वर्ल्डवाइड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनना है, तो अभी इसे 728 करोड़ रुपए का ग्लोबली बिजनेस करना होगा।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने इंडिया में नेट कलेक्शन 820.30 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 968.48 करोड़ किया है। इस फिल्म ने 32 वें दिन इंडिया में 4.5 करोड़ कमाए, जो अभी तक का फिल्म की सबसे कम कमाई है।