Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Doctor G Box Office Day 2: दूसरे दिन ही आयुष्मान की डॉक्टर जी ने पकड़ी रफ्तार, वीकेंड पर सबको देगी धोबी पछाड़

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Sun, 16 Oct 2022 01:56 PM (IST)

    Doctor G box office day 2 collection आयुष्मान खुराना की कैंपस कॉमेडी ड्रामा फिल्म डॉक्टर जी ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल करना शुरू कर दिया है। पहले दि ...और पढ़ें

    Doctor G box office day 2 collection, Instagram
    Doctor G box office day 2 collection, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Doctor G box office day 2 collection: चंडीगढ़ करे आशिकी और अनेक जैसी दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद आयुष्मान खुराना अब बिल्कुल भी रिस्क लेने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं क्योंकि उनकी हालिया रिलीज डॉक्टर जी ने आते ही दर्शकों को इंप्रेस करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को रिलीज हुई डॉक्टर जी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने दूसरे दिन ही कमाल की जंप मारी है, जिसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है।

    यह भी पढ़ें- Vikram Vedha Box Office Day 16:पूरे हफ्ते शांत रहने के बाद विक्रम वेधा ने शनिवार को किया चौंकाने वाला कलेक्शन

    डॉक्टर डी ने शनिवार को कमाए इतने करोड़

    कैंपस कॉमेडी ड्रामा फिल्म डॉक्टर जी ने 14 अक्टूबर को रिलीज के साथ ही ठीक-ठाक ओपनिंग की। फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 3.87 करोड़ का रहा। अब डॉक्टर जी के दूसरे दिन यानी शनिवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से रफ्तार पकड़ते हुए कमाई में लगभग 35 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दिखाई है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार डॉक्टर जी ने शनिवार को 5.22 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसके साथ ही दो दिनों के भीतर ही फिल्म की कुल कमाई 9.09 करोड़ पहुंच गई है। डॉक्टर जी का अब तक का कलेक्शन,

    पहला दिन-  ₹ 3.87 करोड़

    दूसरा दिन-   ₹ 5.22 करोड़

    कुल कमाई- ₹ 9.09 करोड़

    यह भी पढ़ें- Kantara Day 2 Box Office: दूसरे दिन ही साउथ की कंटारा ने दिखाया भौकाल, नाराज देवता की कहानी लोगों को आई पसंद

    अनोखी है फिल्म की कहानी

    आयुष्मान खुराना खुराना हमेशा कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं, डॉक्टर जी के साथ भी कुछ ऐसा ही है। फिल्म कॉमेडी के साथ समाज के अनछुए मुद्दे पर बार करती है। डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना एक गायनेकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) का रोल निभा रहें हैं और एक मेल डॉक्टर होने पर स्त्री रोग विशेषज्ञ होने की परेशानियों से जूझते हुए दिखते हैं। 

    फिल्म की मंझी हुई स्टारकास्ट

    डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना जैसे दमदार एक्टर के साथ शेफाली शाह, शीबा चड्ढा और रकुल प्रीत सिंह जैसे स्टार्स को कास्ट किया गया है। डॉक्टर जी का डायरेक्शन अनुभूति कश्यप ने किया है, यह उनकी डायरेक्शनल डेब्यू फिल्म है। जबकि फिल्म की कहानी सुमित सक्सेना, विशाल वाघ और सौरभ भारत ने मिलकर लिखी है।

    खबरें और भी