Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dragon Box Office Collection Day 3: संडे को ड्रैगन ने लगाई ऊंची छलांग, तीसरे दिन जमकर छापे नोट

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 24 Feb 2025 02:17 PM (IST)

    लव टुडे की सफलता के बाद प्रदीप रंगनाथन अपनी नई फिल्म ड्रैगन के साथ सिनेमाघरों में वापसी कर चुके हैं। इस फिल्म में वो एक कॉलेज में पढ़ने वाले लड़के की ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में किया इतना कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में किया इतना कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. 21 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी फिल्म ड्रैगन
    2. बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन कमा डाले इतने करोड़
    3. वीकेंड पर फैंस ने दिखाया प्रदीप की फिल्म को प्यार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dragon Day 3 Box Office Collection: प्रदीप रंगनाथन जो फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्टर और निर्देशक दोनों की तरह काम करते हैं इस वक्त अपनी हालिया रिलीज को एंजॉय कर रहे हैं। ड्रैगन के ट्रेलर रिलीज के वक्त दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया। फैंस फिल्म के पर्दे पर उतरने का इंतजार कर रहे थे। अब जब ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर आ गई तो इसके कमाई के आंकड़े क्या कहानी कहते हैं आइए एक बार उस पर भी नजर डाल लेते हैं।

    चौथे दिन फिल्म का इतना हुआ कलेक्शन

    साउथ की इस शानदार कहानी वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन महज 6.5 करोड़ कमाए थे जिसे देखकर लग रहा था कि मूवी दर्शकों को खास पसंद नहीं आई है। मगर दूसरे दिन आते आते ड्रैगन के बिजनेस में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। मूवी ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.8 करोड़ का कारोबार किया था। और अब तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

    Photo Credit- Instagram

    बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड का डाटा रखने वाली साइट Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदीप रंगनाथन की कमाई में चौथे दिन 15.28% का उछाल आया है और इसने 12.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की टोटल कलेक्शन 30.64 करोड़ के पास पहुंच गया है।

    ये भी पढ़ें- Dragon Collection Day 2: विक्की कौशल की 'छावा' के बीच 'ड्रैगन' का दबदबा, दो दिन में हुआ बंपर कलेक्शन

    अभिनेता के को-एक्टर के पीआर स्टंट का किया खुलासा

    इस सब के बीच प्रदीप रंगनाथन और उनकी को-स्टार को लेकर खबर आ रही है कि वो फिल्म को हिट कराने के लिए पीआर का इस्तेमाल करती हैं। Kayadu Lohar के साथ वायरल हो रही क्लिप में देखा जा सकता है कि अभिनेता उनके फोन में देखते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पढ़ा, जिसमें लिखा था, 'तेलुगु सिनेमा में कयादु अगली बड़ी बनने वाली हैं'।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    ये पढ़कर प्रदीप को पता चला कि वह खुद के बारे में मीम बनाता हैं और खुद ही उसे वायरल करने के लिए मीम क्रिएटर्स को भेजती हैं। जब उन्होंने इसके बारे में सवाल किया, तो अभिनेत्री ने कहा, 'हां, यह पीआर गेम का हिस्सा है...जब तक आप इसे हासिल नहीं कर लेते, तब तक इसे नकली बनाओ।'

    आमिर खान से हुई प्रदीप रंगनाथन की मुलाकात

    प्रदीप रंगनाथन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में वो बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आमिर खान के साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेता के साथ पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, लाइफ अप्रत्याशित है ये मैं हमेशा कहता हूं :) आपके अद्भुत शब्दों के लिए धन्यवाद #आमिरखान सर। इसे जीवन भर संजो कर रखूंगा' इस पोस्ट से पता चलता है कि अभिनेता आमिर खान से मिलकर काफी खुश हैं।

    ये भी पढ़ें- Officer On Duty 4 Days Collection Report: वीकेंड पर सरपट दौड़ी कॉप थ्रिलर मूवी, चौथे दिन हुई तगड़ी कमाई