Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Girl 2 Box Office 11th Day: ड्रीम गर्ल 2 की 'पूजा' का अचानक टूटा कनेक्शन, अब तक का सबसे कम कलेक्शन

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 08:31 AM (GMT+05:30)

    Dream Girl 2 Box Office 11th Day आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की जोड़ी दर्शकों को पहली बार फिल्म ड्रीम गर्ल-2 में देखने को मिली। सनी देओल की गदर 2 क ...और पढ़ें

    Dream Girl 2 Box Office 11th Day Collection । Photo- Instagram
    Dream Girl 2 Box Office 11th Day Collection । Photo- Instagram

    HighLights

    1. सोमवार को घटी 'ड्रीम गर्ल 2' की कमाई
    2. 'ड्रीम गर्ल 2' का अब तक का हुआ सबसे कम कलेक्शन
    3. 'गदर 2' की तरह ही लड़खड़ाई 'ड्रीम गर्ल 2'

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl 2 Box Office 11th Day: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ड्रीम गर्ल 2 बॉक्स ऑफिस पर शुरू से ही सनी देओल की 'गदर 2' को कड़ी टक्कर दे रही थी। इंडिया के साथ-साथ 10 दिनों तक एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस मूवी को इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी दर्शकों का खूब प्यार मिला।

    तेज रफ्तार के साथ जहां 'ड्रीम गर्ल 2' ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया, तो वहीं इंडिया में भी फिल्म की कमाई काफी अच्छी रही। हालांकि, अचानक ही सोमवार को 'पूजा' का किरदार निभाने वाले आयुष्मान खुराना का कनेक्शन फैंस के साथ टूट गया।

    11वें दिन सोमवार को 'ड्रीम गर्ल 2' की महज हुई इतनी कमाई

    आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की जोड़ी 'ड्रीम गर्ल 2' में लोगों को काफी पसंद आई। ये फिल्म 'विकी डोनर' स्टार की पहली ऐसी फिल्म है, जिसने डबल डिजिट से ओपनिंग की थी। 10 दिनों तक फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की।

    लेकिन सोमवार को 'गदर 2' के अलावा 'ड्रीम गर्ल-2' के कलेक्शन में भी भारी गिरावट देखने को मिली। रोमांटिक कॉमेडी ड्रीम गर्ल 2 ने 11वें दिन महज बॉक्स ऑफिस पर 2.77 करोड़ रुपए ही कमाए। ये 'ड्रीम गर्ल-2' की अब तक की सबसे कम कमाई है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

    सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार को फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन लगभग 88.93 करोड़ तक पहुंचा है। आयुष्मान और फिल्म की कास्ट को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

    वर्ल्डवाइड 11 दिनों में 'ड्रीम गर्ल-2' ने कमाए इतने करोड़

    राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी 'ड्रीम गर्ल 2' की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही अब भी इस फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने का इंतजार है, लेकिन दुनियाभर में 'ड्रीम गर्ल 2' ने ये आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार तक वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने लगभग 113.7 करोड़ के करीब कमाई की है।

    ओवरसीज अनन्या पांडे की इस मूवी ने लगभग 12 करोड़ रुपए के आसपास कमाई की है। 'ड्रीम गर्ल 2' में 'पूजा' बनकर सबके दिलों पर छाए आयुष्मान खुराना के साथ-साथ परेश रावल, राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी और अन्नू कपूर जैसे मंझे हुए कलाकारों ने फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाया।