Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Girl 2 Collection Day 4: सोमवार को लोगों को थिएटर तक नहीं ला पाई 'पूजा', गिरा 'ड्रीम गर्ल 2' का कलेक्शन

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 07:09 AM (GMT+05:30)

    Dream Girl 2 Collection Day 4 ड्रीम गर्ल 2 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर शानदार हुई थी। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने ड ...और पढ़ें

    Dream Girl 2 Box Office Collection Day 4 /Photo- Instagram
    Dream Girl 2 Box Office Collection Day 4 /Photo- Instagram

    HighLights

    1. सोमवार को गिरा ड्रीम गर्ल 2 का कलेक्शन
    2. डबल डिजिट से शुरुआत करने वाली आयुष्मान खुराना की फिल्म लुढ़की सिंगल नंबर पर
    3. अब तक इंडिया में 'ड्रीम गर्ल 2' की कुल हुई इतनी कमाई

    नई दिल्ली, जेएनएन । Dream Girl 2 Collection Day 4: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बेहद ही शानदार थी। इस फिल्म ने डबल डिजिट से ओपनिंग की। वीकेंड तक इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने अपनी पकड़ को मजबूत बनाकर रखा।

    रविवार तक फिल्म की कुल कमाई लगभग 40.71 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी थी। हालांकि, मंडे को वर्किंग डे का फिल्म पर गहरा असर देखने को मिला। 'ड्रीम गर्ल 2' के कलेक्शन में सोमवार को भारी गिरावट आई। चलिए बिना देरी किये जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है।

    लुढ़क कर सिंगल डिजिट पर पहुंची 'ड्रीम गर्ल 2'

    'ड्रीम गर्ल' आयुष्मान खुराना के करियर में सबसे सफल फिल्मों में से एक है। एकता कपूर के बालाजी बैनर तले बनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की उनके करियर की ऐसी फिल्म है, जिसने डबल डिजिट से ओपनिंग ली। सोमवार को ये फिल्म लुढ़क कर डबल डिजिट से सिंगल डिजिट पर आ गई है।

    रविवार को 16 करोड़ की सिंगल डे कमाई करने वाली आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ने सोमवार को महज सिंगल डे पर 4.7 करोड़ की कमाई की है। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 45.41 करोड़ का टोटल बिजनेस किया है।

    खबरें और भी

    ड्रीम गर्ल 2 टोटल कलेक्शन 4 डेज

    शुक्रवार - 10.69 करोड़

    शानिवार - 14.02 करोड़

    रविवार - 16 करोड़

    सोमवार - 4.7 करोड़

    टोटल कलेक्शन इंडिया- 45.41 करोड़

    वर्ल्डवाइड अब तक 'ड्रीम गर्ल 2' ने कर ली है इतनी कमाई

    आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ड्रीम गर्ल 2 की सोमवार को इंडिया में कमाई में भारी गिरावट आई, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म की रफ्तार बढ़ गई है। तीन दिन यानी कि वीकेंड तक टोटल 34 करोड़ का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने सोमवार तक दुनियाभर में टोटल 55 करोड़ के करीब बिजनेस किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

    'ड्रीम गर्ल 2' का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, अन्नू कपूर और अभिषेक बनर्जी ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में पहली बार लोगों को अनन्या-आयुष्मान की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर देखने को मिली।