विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dream Girl 2 की रिलीज से पहले 'गदर 2' और OMG 2 हो गयीं हिट, बॉक्स ऑफिस पर नहीं चले इन फिल्मों के सीक्वल्स

By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
Published: Mon, 21 Aug 2023 02:50 PM (IST)

Dream Girl 2 Release This Week ड्रीम गर्ल 2 इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। आयुष्मान खुराना फिल्म में ...और पढ़ें

ड्रीम गर्ल 2 इस हफ्ते रिलीज हो रही है। फोटो- एक्स
ड्रीम गर्ल 2 इस हफ्ते रिलीज हो रही है। फोटो- एक्स

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त सीक्वल्स की चांदी हो रही है। गदर 2 और ओह माय गॉड 2 बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाये हुए हैं। इनकी कामयाबी के बीच इस हफ्ते ड्रीम गर्ल 2 आ रही है, जो 2019 में आयी फिल्म का दूसरा पार्ट है।

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडेय मुख्य किरदारों में हैं। ड्रीम गर्ल हिट रही थी, इसलिए इसके सीक्वल से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म का प्रचार भी खूब किया गया है। पूजा बनकर आयुष्मान ने कई सेलिब्रिटीज के साथ कॉलेबोरेट किया। पूजा के बॉक्स ऑफिस पर आने से पहले जानते हैं, उन फिल्मों के बारे में जिनके सीक्वल्स अपेक्षाओं के मुताबिक नहीं चले।

हंगामा 2

प्रियदर्शन की 'हंगामा' बॉलीवुड की एक कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म रही थी। अक्षय खन्ना, आफताब शिवदसानी, परेश रावल, रिमी सेन की जुगलबंदी और कॉमेडी का तड़का इस फिल्म को साल 2003 के हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर दिया।

हालांकि, प्रियदर्शन ने फिर से इस फिल्म की सफलता को 'हंगामा 2' के जरिये दोहराना चाहा, लेकिन इस बार वो कामयाब नहीं हो पाए। शिल्पा शेट्टी, मीजान जाफरी के साथ बनी 'हंगामा 2' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से औंधे मुंह गिर गई। 

बंटी और बबली 2

अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की 'बंटी और बबली' सफल रही थी। ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन पर फिल्माया कजरारे हिट रहा था। पिछले साल इसका सीक्वल रिलीज किया गया, जिसमें अभिषेक बच्चन की जगह पर सैफ अली खान को 'बंटी' का किरदार मिला।

साथ में दो नए किरदार भी फिल्म में नजर आए। हर किसी ने सोचा सैफ और रानी की जोड़ी 'हम-तुम' की तरह हर किसी का दिल जीत लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। यह फिल्म अपने ओरिजिनल की तरह कमाल नहीं कर पाई।

तुम बिन 2

अनुभव सिन्हा की फिल्म 'तुम बिन' एक कल्ट म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है। आज भी जब चैनल पर आती है तो लोग इसे देखना पसंद करते हैं। फिल्म की कहानी, गाने हर कुछ बेहतरीन था, और यही कारण है कि यह एक हिट साबित हुई थी। मगर, कुछ वक्त रिलीज हुई 'तुम बिन 2' वो कमाल नहीं सकती। 

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन की 'स्टूडेंट ऑफ दी ईयर' सफल फिल्मों में गिनी जाती है। तीनों एक्टर्स ने अपने डेब्यू से सबके दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। कुछ ही सालों बाद इसके सीक्वल का एलान किया गया, पूरे नए स्टार कास्ट के साथ। इस बार इस फिल्म की जिम्मेदारी टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडेय को मिली, लेकिन दर्शकों पर इनके लव ट्रायंगल का जादू नहीं चल पाया। 

एक विलेन रिटर्न्स

सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख की 'एक विलेन' एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर मूवी थी। इस फिल्म में एक्टर्स के एक्टिंग के साथ-साथ गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए थे। 2022 में इसका सीक्वल 'एक विलेन रिटर्न्स' दर्शकों के सामने परोसा गया, लेकिन फिल्म नहीं चली। जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। 

लव आजकल 2

दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की 'लव आजकल' आज भी दर्शकों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ती है। इस फिल्म के गाने हो या स्टोरी, दर्शकों को यह फिल्म एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं।

फिर इस फिल्म का सीक्वल रिलीज किया गया, जिसमें सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ कार्तिक आर्यन नजर आए। उस दौरान कार्तिक और सारा के लिंकअप्स की खबरें भी खूब जोरों पर थीं। हालांकि, इसका इस फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा और यह फिल्म दर्शकों को बिलकुल पसंद नहीं आयी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।