विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dune Part Two Box Office Day 4: बॉक्स ऑफिस पर 'ड्यून 2' ने जमाई जड़े, मंडे टेस्टे में किया करोड़ों का बिजनेस

Published: Tue, 05 Mar 2024 12:18 PM (IST)

डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लापता लेडीज और आर्टिकल 370 के साथ हॉलीवुड फिल्म ड्यून पार्ट 2 (Dune Part Two) भी ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर 'ड्यून 2' ने जमाई जड़े, (X Image)
बॉक्स ऑफिस पर 'ड्यून 2' ने जमाई जड़े, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड फिल्म ड्यून पार्ट 2 (Dune Part Two)ने आते ही अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। जहां हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर बिजनेस के लिए तरस रही है, वहीं, ड्यून 2 करोड़ों कमा रही है।  वीकेंड पर फिल्म ने शानदार बिजनेस किया। वहीं, अब मंडे टेस्ट का रिपोर्ट कार्ड भी सामने आ गया है।

टिमोथी चेलमेट और जेंडाया स्टारर ड्यून पार्ट 2 का जलवा ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है। फिल्म साल 2023 की ओपेनहाइमर जैसी बड़ी फिल्म को टक्कर दे रही है।

यह भी पढ़ें- Dune Part Two Box Office Day 3: बॉलीवुड पर भारी पड़ी टिमोथी-जेंडाया की ड्यून 2, बस 3 दिनों में कमा लिए करोड़ों

कैसी रही ड्यून 2 की ओपनिंग ?

ड्यून पार्ट 2 का बिजनेस भारत में थोड़ा धीमा है। हालांकि, बाकी फिल्मों के मुकाबले आगे चल रही है। ड्यून 2 के ओपनिंग कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन फिल्म ने देश में  2.75 करोड़ (अंग्रेजी- ₹2.5 करोड़, हिंदी- ₹25 लाख) के साथ खाता खोला। इसके बाद दूसरे दिन ड्यून 2 ने 3.80 करोड़ (अंग्रेजी- ₹3.35 करोड़, हिंदी- ₹45 लाख) कमाए। वहीं, रविवार को बिजनेस 4.05 करोड़ (अंग्रेजी- ₹3.50 करोड़, हिंदी- ₹55 लाख) रहा।

मंडे टेस्ट में किया कितना बिजनेस ?

ड्यून पार्ट 2 के मंडे टेस्ट के रिपोर्ट की ओर नजर डाले, तो फिल्म के बिजनेस में गिरावट आई है। फिर भी कमाई करोड़ों में रही। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.40 करोड़ कमाए। इसके साथ ही रिलीज के 4 दिनों में ड्यून 2 ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 12.70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाएं शामिल है।

यह भी पढ़ें- Laapataa Ladies Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में छटपटा कर रह गईं 'लापता लेडीज', 4 दिन में ही बिजनेस को लगा झटका

फिल्म की दमदार स्टार कास्ट

ड्यून पार्ट 2, फ्रैंक हर्बर्ट के 1965 के नावेल ड्यून का एडेप्टेशन है। फिल्म में टिमोथी चेलमेट और जेंडाया के साथ जोश ब्रोलिन, रेबेका फर्ग्यूसन, डेव बतिस्ता, स्टेलान स्कार्सगार्ड, जेवियर बार्डेम और शार्लेट रैंपलिंग भी अहम किरदारों में शामिल हैं। वहीं, फिल्म के दूसरे पार्ट की कास्ट में जुड़ने वाले एक्टर्स फ्लोरेंस पुग, ऑस्टिन बटलर, ली सेडॉक्स, सोहिला याकूब और क्रिस्टोफर वाकेन हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।