Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dunki Advance Booking: विंडो खुलते ही धड़ाधड़ बिकीं 'डंकी' की टिकट्स, बॉक्स ऑफिस पर 'सालार' को चटाएगी धूल!

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 10:00 AM (IST)

    Dunki Advance Booking शाह रुख खान की आगामी फिल्म डंकी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। टिकट विंडो खुलते ही डंकी को देखने वालों ने तुरंत बुकिंग शुरू कर ...और पढ़ें

    शाह रुख खान की फिल्म डंकी ने की इतनी एडवांस बुकिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शाह रुख खान की फिल्म डंकी ने की इतनी एडवांस बुकिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. डंकी ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़
    2. डंकी की धड़ाधड़ बिकीं टिकट्स
    3. सालार के साथ होगा डंकी का क्लैश

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dunki Advance Booking: राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शाह रुख खान ने साल की शुरुआत में फिल्म पठान से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था और फिर सितंबर में जवान से कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब बारी उनकी आगामी फिल्म डंकी की है, जो साल के अंत यानी दिसंबर में रिलीज होगी।

    पठान और जवान के बाद दर्शक शाह रुख खान की अगली फिल्म डंकी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बीते दिन यानी शनिवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई। टिकट विंडो खुलते ही लोगों ने टिकट्स बुक करना शुरू कर दिया और दिन में ही फिल्म ने करोड़ों में कमाई कर डाली।

    शाह रुख खान ने खोला इतने करोड़ का खाता

    सैकनिल्क के मुताबिक, शाह रुख खान स्टारर डंकी ने एडवांस बुकिंग में 1.24 करोड़ का कारोबार कर लिया है। एक दिन में डंकी के कुल 33770 टिकट्स बिक गई हैं। सिर्फ हिंदी में 2836 टिकट्स की बिक्री हुई है। सिर्फ एक दिन में डंकी ने इतना एडवांस बिजनेस कर लिया है। इससे माना जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर जवान और पठान की तरह शानदार ओपनिंग कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- Dunki Advance Booking: नॉर्थ अमेरिका में 'डंकी' का जलवा, एडवांस बुकिंग में कर डाली इतनी तगड़ी कमाई

    क्या सालार को पीछा छोड़ पाएगी डंकी?

    शाह रुख खान की डंकी की टक्कर प्रभास की फिल्म सालार के साथ होने वाली है। डंकी 21 दिसंबर को रिलीज होगी, वहीं सालार 22 दिसंबर को दस्तक देगी। सालार की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। सालार ने भी एक करोड़ से ज्यादा एडवांस बुकिंग में कमा लिए हैं। अब देखना होगा कि दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल होता है।

    खबरें और भी

    बात करें डंकी के कास्ट की तो शाह रुख खान के अलावा राजकुमार हिरानी की फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी दिखाई देंगे।

    यह भी पढ़ें- Dunki: रिलीज से पहले Fake प्रमोशन का शिकार हुई Shah Rukh Khan की 'डंकी', अब मेकर्स ने लिया एक्शन